युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में आश्रमवास पर्व के अंतर्गत तीसरे अध्याय में वैशम्पायन जी ने युधिष्ठिर और कुंती आदि के दुखी होने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]-

युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना

वैशम्पायन जी कहते हैं- भारत! अपने ज्येष्ठ पितृव्य धृतराष्ट्र के ऐसा कहने पर कुन्तीनन्दन युधिष्ठिर ने बड़े स्नेह के साथ उनके समस्त अंगों पर धीरे धीरे हाथ फेरा। उनके स्पर्श से राजा धृतराष्ट्र के शरीर में मानो नूतन प्राण आ गये और उन्होंने अपनी दोनों भुजाओं से युधिष्ठिर को छाती से लगाकर उनका मस्तक सूँघा। यह करुण दृश्य देखकर विदुर आदि सब लोग अत्यन्त दुःखी हो रोने लगे। अधिक दुःख के कारण वे लोग पाण्डुपुत्र राजा युधिष्ठिर से कुछ न बोले। धर्म को जानने वाली गान्धारी अपने मन में दुःख का बड़ा भारी बोझ ढो रही थी। उसने दुःखों को मन में ही दबा लिया और रोते लोगों से कहा- ‘ऐसा न करो’। कुन्ती के साथ कुरुकुल की अन्य स्त्रियाँ भी अत्यन्त दुःखी हो नेत्रों से आँसू बहाती हुई उन्हें घेरकर खड़ी हो गयीं।

तदनन्तर धृतराष्ट्र ने पुनः युधिष्ठिर से कहा- ‘राजन! भरतश्रेष्ठ! मुझे तपस्या के लिये अनुमति दे दो। तात! बार-बार बोलने से मेरा जी घबराता है, अतः बेटा! अब मुझे अधिक कष्ट में न डालो’। कौरवराज धृतराष्ट्र जब पाण्डुपुत्र युधिष्ठिर से ऐसी बात कह रहे थे, उस समय वहाँ उपस्थित हुए समस्त योद्धा महान आर्तनाद (हाहाकार) करने लगे। अपने ताऊ महाप्रभु राजा धृतराष्ट्र को इस प्रकार उपवास करने के कारण थके हुए, दुर्बल, कान्तिहीन, अस्थिचर्मावशिष्ट और अयोग्य अवस्था में स्थित देख धर्मपुत्र युधिष्ठिर क्षोभजनित आँसू बहाते हुए उनसे इस प्रकार बोले- ‘नरश्रेष्ठ! मैं न तो जीवन चाहता हूँ न पृथ्वी का राज्य। परंतप नरेश! जिस तरह भी आपका प्रिय हो, वही मैं करना चाहता हूँ। यदि आप मुझे अपनी कृपा का पात्र समझते हों और यदि मैं आपका प्रिय होऊँ तो मेरी प्रार्थना से इस समय भोजन कीजिये। इसके बाद मैं आगे की बात सोचूँगा। तब महातेजस्वी धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर से कहा- ‘बेटा! तुम मुझे वन में जाने की अनुमति दे दो तो मैं भोजन करूँ; यही मेरी इच्छा है’। महाराज धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से ये बातें कर ही रहे थे कि सत्यवतीनन्दन महर्षि व्यास जी वहाँ आ पहुँचे और इस प्रकार कहने लगे।


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 3 श्लोक 72-87

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः