नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में आश्रमवास पर्व के अंतर्गत 20वें अध्याय में वैशम्पायन जी ने नारद जी द्वारा प्राचीन राजर्षियों की तपःसिद्धि का दृष्टान्त देकर धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]-

नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना

वैशम्पायन जी कहते हैं- जनमेजय! तदनन्तर वहाँ राजा धृतराष्ट्र से मिलने के लिये नारद, पर्वत, महातपस्वी देवल, शिष्यों सहित महर्षि व्यास तथा अन्यान्य सिद्ध, मनीषी, श्रेष्ठ मुनिगण आये। उनके साथ परम धर्मात्मा वृद्ध राजर्षि शतयूप भी पधारे थे। महाराज! कुन्ती देवी ने उन सबकी यथायोग्य पूजा की। वे तपस्वी ऋषि भी कुन्ती की सेवा से बहुत संतुष्ट हुए। तात! वहाँ उन महर्षियों ने महात्मा राजा धृतराष्ट्र का मन लगाने के लिये अनेक प्रकार की धार्मिक कथाएँ कहीं। सब कुछ प्रत्यक्ष देखने वाले देवर्षि नारद ने किसी कथा के प्रसंग में यह कथा कहानी आरम्भ की। नारद जी बोले- राजन! पूर्वकाल में सहस्रचित्य नाम से प्रसिद्ध एक तेजस्वी राजा थे, जो केकय देश की प्रजा का पालन करते थे। उन्हें कभी किसी से भय नहीं होता था। यहाँ जो ये राजर्षि शतयूप विराज रहे हैं, इनके वे पितामह थे। धर्मात्मा राज सस्त्रिचित्य अपने परम धर्मात्मा ज्येष्ठ पुत्र को राज्य का भार सौंपकर तपस्या के लिये इसी वन में प्रविष्ट हुआ। ये महान तेजस्वी भूपाल अपनी उद्दीप्त तपस्या पूरी करके इन्द्रलोक को प्राप्त हुए। तपस्या से उनके सारे पाप भस्म हो गये थे।

राजन! इन्द्रलोक में आते-जाते समय मैंने उन राजर्षि को अनेक बार देखा है। इसी प्रकार भगदत्त के पिता महाराज शैलालय भी तपस्या के बल से ही इन्द्रलोक को गये हैं। महाराज! राजा पृषध्र वज्रधारी इन्द्र के समान पराक्रमी थे। उन्होंने भी तपस्या के बल से इस लोक से जाने पर स्वर्गलोक प्राप्त किया था। नरेश्वर! मान्धाता के पुत्र पुरूकुत्स ने भी, सरिताओं में श्रेष्ठ नर्मदा जिनकी पत्नी हुई थी, इसी वन में तपस्या करके बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की थी। यहीं तपस्या करके वे नरेश स्वर्गलोक में गये थे। राजन! परम धर्मात्मा राजा शशलोमा ने भी इसी वन में उत्तम तपस्या करके स्वर्ग प्राप्त किया था। नरेश्वर! व्यास जी की कृपा से तुम भी इसी तपोवन में आ पहुँचे हो। अब यहाँ तपस्या करके दुर्लभ सिद्धि का आश्रय ले श्रेष्ठ गति प्राप्त कर लोगे। नृपश्रेष्ठ! तुम भी तपस्या के अन्त में तेज से सम्पन्न हो गान्धारी के साथ उन्हीं महात्माओं की गति प्राप्त करोगे। महाराज! तुम्हारे छोटे भाई पाण्डु इन्द्र के पास ही रहते हैं। वे सदा तुम्हें याद करते हैं। निश्चय ही वे तुम्हें कल्याण के भागी बनायेंगे। तुम्हारी और गान्धारी देवी की सेवा करने से यह तुम्हारी यशस्विनी बहू युधिष्ठिरजननी कुन्ती अपने पति के लोक में पहुँच जायेगी। युधिष्ठिर साक्षात सनातन धर्मस्वरूप हैं (अतः उनकी माता कुन्ती की सद्गति में कोई संदेह ही नहीं है)। नरेश्वर! यह सब हम अपनी दिव्य दृष्टि से देख रहे हैं। विदुर महात्मा युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश करेंगे और संजय उन्हीं का चिन्तन करने के कारण यहाँ से सीधे स्वर्ग को जायँगे।


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 20 श्लोक 1-21

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः