व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में पुत्रदर्शन पर्व के अंतर्गत अध्याय 31 में व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म के परिचय का वर्णन हुआ है।[1]

व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि का परिचय

व्यास जी ने कहा- भद्रे गान्धारि! आज रात में तुम अपने पुत्रों, भाइयों और उनके मित्रों को देखोगी। तुम्हारी वधुएँ तुम्हें पतियों के साथ-साथ सोकर उठी हुई-सी दिखायी देंगी। कुन्ती कर्ण को, सुभद्रा अभिमन्यु को तथा द्रौपदी पाँचों पुत्रों को, पिता को और भाइयों को भी देखेगी। जब राजा धृतराष्ट्र ने, तुम ने और कुन्ती ने भी मुझे इस के लिये प्रेरित किया था, उससे पहले ही मेरे हृदय में यह (मृत व्यक्तियों के दर्शन कराने का) निश्चय हो गया था। तुम्हें क्षत्रिय-धर्मपरायण होकर तदनुसार ही वीरगति को प्राप्त हुए उन समस्त महामनस्पी, नरश्रेष्ठ वीरों के लिये कदापि शोक नहीं करना चाहिये। सती-साध्वी देवि! यह देवताओं का कार्य था और इसी रूप में अवश्य होने वाला था; इसलिये सभी देवताओं के अंश इस पृथ्वी पर अवतीर्ण हुए थे। गन्धर्व, अप्सरा, पिशाच, गुह्यक, राक्षस, पुण्यजन, सिद्ध, देवर्षि, देवता, दानव तथा निर्मल देवर्षिगण- ये सभी यहाँ अवतार लेकर कुरुक्षेत्र के समरांगण में वध को प्राप्त हुए हैं। गन्धर्वों के लोक में बुद्धिमान गन्धर्वराज धृतराष्ट्र के नाम से विख्यात हैं, वे ही मनुष्यलोक में तुम्हारे पति धृतराष्ट्र के रूप में अवतीर्ण हुए हैं। अपनी महिमा से कभी च्युत न होने वाले राजा पाण्डुको तुम मरूद्गणों से भी श्रेष्ठतम समझो। विदुर धर्म के अंश थे। राजा युधिष्ठिर भी धर्म के ही अंश हैं। दुर्योधन को कलियुग समझो और शकुनि को द्वापर। शुभदर्शने! अपने दुःशासन आदि पुत्रों को राक्षस जानो। शत्रुओं का दमन करने वाले बलवान भीमसेन को मरूद्गणों के अंश उत्पन्न मानो। इन कुन्ती पुत्र धनंजय को तुम पुरातन ऋषि ‘नर’ समझो। भगवान श्रीकृष्ण नारायण ऋषि के अवतार हैं। नकुल और सहदेव दोनों को अश्विनी कुमार समझो। कल्याणि! जो केवल वैर बढ़ाने के लिये उत्पन्न हुआ था और कौरव-पाण्डवों में संघर्ष पैदा कराने वाला था, उस कर्ण को सूर्य समझो। जिस पाण्डव पुत्र को छः महारथियों ने मिलकर मारा था, उस सुभद्राकुमार अभिमन्यु के रूप में साक्षात चन्द्रमा ही इस भूतलपर अवतीर्ण हुए थे। (एक रूप से चन्द्रलोक में रहते थे और दूसरे से भूतल पर)। शोभने! तपने वालों में श्रेष्ठ सूर्य देव अपने शरीर के दो भाग करके एक से सम्पूर्ण लोकों को ताप देते रहे और दूसरे भाग से कर्ण के रूप में अवतीर्ण हुए। इस तरह कर्ण को तुम सूर्य रूप जानो। तुम्हें यह भी ज्ञात होना चाहिये कि जो द्रौपदी के साथ अग्नि से प्रकट हुआ था, वह धृष्टद्युम्न अग्नि का शुभ अंश था और शिखण्डी के रूप में एक राक्षस ने अवतार लिया था। द्रोणाचार्य को बृहस्पति का और अश्वत्थामा को रुद्र का अंश जानो। गंगापुत्र भीष्म को मनुष्योनि में अवतीर्ण हुआ एक वसु समझो। महाप्रज्ञे! शोभने! इस प्रकार ये देवता कार्यवश मानव-शरीर में जन्म ले अपना काम पूरा कर लेने पर पुनःस्वर्ग लोक को चले गये हैं। तुम सब लोगों के हृदय में इन के लिये पारलौकिक भय के कारण जो चिरकाल से दुःख भरा हुआ है, उसे आज दूर कर दूँगा।[1]


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 31 श्लोक 1-18

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः