प्रेम योग -वियोगी हरि पृ. 236

प्रेम योग -वियोगी हरि

Prev.png

दास्य और तुलसी दास

गोसाईँजी के कहने का कैसा निराला ढंग है। इस जरा से इशारे में गजब का जोर भर दिया है। यों भी तो कहा जा सकता था कि ‘तुम बड़े निठुर हो जो मुझे निहाल नहीं करते।’ पर इसमें वह बात कहाँ, जो,

‘तलसिदास, सीदत निसिदन देखत तुम्हारी निठुराई’

में है। इतने पर भी क्या तुलसी के निठुर नाथ निठुर ही बने रहेंगे?

यह तो कह ही चुका हूँ कि मैं आर्त हूँ, अतएव विवेकहीन हूँ। आर्त के कहने का कोई बुरा नहीं मानता। अपनी जड़ता के वश होकर कभी कभी तो मैं तुम्हारे किये सारे उपकारों को भुला बैठता हूँ। पर क्या मैं सचमुच ही कृतघ्न हूँ। न, मैं कृतघ्न नहीं हूँ; स्वामिन् तुम्हारे अगणित उपकारों को, भला, मैं भूल सकता हूँ। नाथ, तुमने मुझे क्या नहीं दिया। पर अभी मेरी तृष्णा पिपासा शान्त हुई नहीं। एक लालसा पूरी होने को अभी और है। वह यह कि-

बिषय बारि मन मीन भिन्न नहिं, होत कबहुँ पल एक।
तातें सहौं बिपति अति दारुन, जनमत जोनि अनेक।।
कृपा डोरि बनसी पद अंकुस, परम प्रेम मृदु चारो।
एहि बिधि बेधि हरहु मेरो दुख, कौतुक राम तिहारो।।

मेरा मनरूपी मीन विषयरूपी जल से एक क्षण भी अलग नहीं होता। यह विषयीमन विषाक्त वासनाओं से तनिक भी नहीं हटता। इसी से मुझे जन्म लेता और मरता हूँ। इस विपत्ति से त्राण पाने का बस, एक उपाय शेष रह गया है। वह यह है कि अब अपनी कृपा की तो बनाओ रस्सी और तुम्हारे चरण में जो अंकुश (चिह्न) है, उसका बनाओ काँटा। उसमें परम प्रेम का कोमल चारा चपका दो। बस, फिर मन मीन को छेदकर विषय वारिसे बाहर निकाल लो, जिससे वह एकवृत्त होकर सदा तुम्हारा ही भजन करता रहे। मेरा दारुण दुख एक इसी उपाय से दूर हो सकता है। यह ‘मनोमत्स्य वेध’ नाथ, तुम्हारे लिए बड़ा कुतूहलजनक होगा।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

प्रेम योग -वियोगी हरि
क्रमांक विषय पृष्ठ संख्या
पहला खण्ड
1. प्रेम 1
2. मोह और प्रेम 15
3. एकांकी प्रेम 25
4. प्रेमी 29
5. प्रेम का अधिकारी 41
6. लौकिक से पारलौकिक प्रेम 45
7. प्रेम में तन्मयता 51
8. प्रेम में अधीरता 56
9. प्रेम में अनन्यता 63
10. प्रेमियों का मत मज़हब 72
11. प्रेमियों की अभिलाषाएँ 82
12. प्रेम व्याधि 95
13. प्रेम व्याधि 106
14. प्रेम प्याला 114
15. प्रेम पंथ 120
16. प्रेम मैत्री 130
17. प्रेम निर्वाह 141
18. प्रेम और विरह 146
19. प्रेमाश्रु 166
20. प्रेमी का हृदय 177
21. प्रेमी का मन 181
22. प्रेमियों का सत्संग 186
23. कुछ आदर्श प्रेमी 190
दूसरा खण्ड
1. विश्व प्रेम 204
2. दास्य 213
3. दास्य और सूरदास 223
4. दास्य और तुलसी दास 232
5. वात्सल्य 243
6. वात्सल्य और सूरदास 253
7. वात्सल्य और तुलसीदास 270
8. सख्य 281
9. शान्त भाव 291
10. मधुर रति 299
11. अव्यक्त प्रेम 310
12. मातृ भक्ति 317
13. प्रकृति में ईश्वर प्रेम 322
14. दीनों पर प्रेम 328
15. स्वदेश प्रेम 333
16. प्रेम महिमा 342
अंतिम पृष्ठ 348

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः