प्रेम योग -वियोगी हरि पृ. 152

प्रेम योग -वियोगी हरि

Prev.png

प्रेम और विरह

व्यापकता की प्रत्यक्षानुभूति विरह वेदना में ही होती है। विरही के प्रति सभी सहानुभूति प्रकट करते हैं या उसकी दृष्टि हीकुछ ऐसी हो जाती है कि सारा संसार उसे अपने ही समान विरहाकुल दिखायी देता है। विरह दग्ध की दृष्टि में धुएँ से बादल कोयले की तरह काले हो जाते हैं, राहु केतु भी झुलस जाते है, सूर्य तप्त हो उठता है, चंद्रमा की कलाएँ जलकर खण्डित हो जाती हैं और पलास के फूल तो अंगारों की भाँति उस आग में दहकने लगते हैं। तारे जल जलकर टूट पड़ते हैं। धरती भी धायँ धायँ जलने लगती है। हमारे प्रेमी जायसी ने इस विश्वव्यापी विरह दाह का कैसा सकरुण वर्णन किया है-

अस परजरा बिरह कर गठा। मेघ स्याम भये धूम जो उठा।।
दाढ़ा राहु, केतु गा दाधा। सूरजु जरा, चाँद जरि आधा।।
और सब नखत तराई जरहीं। टूटहिं लूक, धरति महँ परहीं।।
जरै सो धरती ठावहिं ठाऊँ। दहकि पलास जरै तेहि दाऊ।।

ये सब उस विरही के दुख में दुखी न हुए होते, उसके साथ इन सबों ने समवेदना प्रकट न की होती तो बेचारा कब तक अकेला ही उस आग में जलता रहता। वह जला और उसने सारी प्रकृति ही दहकती हुई देखी। वह रोया और उसने सारे विश्व को अपने साथ फूट फूटकर रोता हुआ पाया। हाँ, सच तो है, उस विरहदग्ध रक्ताश्रुओं से आज सभी भीग भीगकर लाल हो रहे हैं, सभी उसके साथ हृदय का रुधिर आँखों से टपका रहे हैं-

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

प्रेम योग -वियोगी हरि
क्रमांक विषय पृष्ठ संख्या
पहला खण्ड
1. प्रेम 1
2. मोह और प्रेम 15
3. एकांकी प्रेम 25
4. प्रेमी 29
5. प्रेम का अधिकारी 41
6. लौकिक से पारलौकिक प्रेम 45
7. प्रेम में तन्मयता 51
8. प्रेम में अधीरता 56
9. प्रेम में अनन्यता 63
10. प्रेमियों का मत मज़हब 72
11. प्रेमियों की अभिलाषाएँ 82
12. प्रेम व्याधि 95
13. प्रेम व्याधि 106
14. प्रेम प्याला 114
15. प्रेम पंथ 120
16. प्रेम मैत्री 130
17. प्रेम निर्वाह 141
18. प्रेम और विरह 146
19. प्रेमाश्रु 166
20. प्रेमी का हृदय 177
21. प्रेमी का मन 181
22. प्रेमियों का सत्संग 186
23. कुछ आदर्श प्रेमी 190
दूसरा खण्ड
1. विश्व प्रेम 204
2. दास्य 213
3. दास्य और सूरदास 223
4. दास्य और तुलसी दास 232
5. वात्सल्य 243
6. वात्सल्य और सूरदास 253
7. वात्सल्य और तुलसीदास 270
8. सख्य 281
9. शान्त भाव 291
10. मधुर रति 299
11. अव्यक्त प्रेम 310
12. मातृ भक्ति 317
13. प्रकृति में ईश्वर प्रेम 322
14. दीनों पर प्रेम 328
15. स्वदेश प्रेम 333
16. प्रेम महिमा 342
अंतिम पृष्ठ 348

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः