नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना

महाभारत विराट पर्व के पाण्डवप्रवेश पर्व के अंतर्गत अध्याय 12 में नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होने का वर्णन हुआ है[1]-

नकुल का विराट नगर में आगमन

वैशम्पायन जी कहते हैं- राजन! तदनन्तर अन्य पाण्डुपुत्र शक्तिशाली नकुल बड़े वेग से चलते हुए राजा विराट के यहाँ ओयं। उन्हें आते समय साधारण लोगों ने देखा; उस समय वे मेघमाला की ओट से निकले हुए सूर्यमण्डल के समान तेजस्वी जान पड़ते थे। आते ही उन्होंने इधर-उधर घूमकर घोड़ों को देखना प्रारम्भ किया। इस प्रकार उन अश्वो का निरीक्षण करते समय उन्हें मत्स्यराज विराट ने देखा। तब नरेश वहाँ बैठे हुए अनुचरो से बोले- ‘पता तो लगाओ यह देवोपम पुरुष कहाँ से आ रहा है ? यब बिना कहे-सुने स्वयं मेरे घोड़ों को बहुत ध्यान से देख रहा है; अतः यह अवश्य घोड़ों को पहचानने वाला और अश्वविद्या का विद्वान होगा। इसलिये इसे शीघ्र मेरे समीप ले आओ। यह वीर देवताओं की भाँति सुशोभित हो सहा है’।

नकुल एवं विराट का संवाद

तत्पश्चात् राजसेवकों के साथ राजा के समीप आकर शत्रुहन्ता नकुल ने कहा- ‘राजन्! आपकी जय हो। आपका कल्याण हो। मैं घोड़ों को शिक्षा देने में निपुण हुँ और अनेक राजाओं से सम्मानित हूँ। मैं सदा आपके घोड़ों का चतुर सारथि हो सकता हूँ।

विराट ने कहा- भद्र पुरुष! मैं तुम्हें सवारी, धन और रहने के लिये घर देता हूँ। तुम मेरे घोड़ों को शिक्षा देने वाले सारथि हो सकते हो, किन्तु मैं पहले यह जानना चाहता हूँ कि तुम कहाँ से आये हो? किसके पुत्र हो और किसलिये तुम्हारा यहाँ आगमन हुआ है? तुममें जो कला-कौशल हो, उसे भी बताओ।

नकुल बोले- शत्रुदमन! सुनिये, पाँचों पाँडवों में जो बड़े भ्राता युधिष्ठिर हैं, उन्होंने पहले मुझे घोड़ों की देखभात के काम पर लगा रक्खा था। मैं घोड़ों की जाति पहचानता हूँ एवं उन्हें सब प्रकार की शिक्षा देने की कला भी जानता हूँ। दुष्ट घोड़ों की दुष्टता-निवारण का ढंग भी मुझे मालूम है तथा घोड़ों की चिकित्सा भी मैं पूर्णरूप से जानता हूँ। मेरा सिखाया हुआ घोड़ा कभी कायर नहीं हो सकता। मेरी सिखायी हुई घोड़ी में भी कोई ऐब नहीं आता, फिर घोड़े तो बिगड़ ही कैसे सकते हैं? मुझे साधारण लोग तथा पाण्डुनन्दन महाराज युधिष्ठिर भी -ग्रन्थिक’ नाम से ही पुकारा करते थे। जैसे देवराज इन्द्र के सारथि मातलि हैं, जैसे राजा दशरथ के रथ चालक सुमन्त्र हैं और जैसे जमदग्निनन्दन परशुराम के सूत सुमह हैं, उसी प्रकार मैं आपका सारथि होकर आपके घोड़ों को शिक्षा दूँगा। राजेन्द्र! मैं महाराज युधिष्ठिर आदेश से उनके यहाँ लक्षकोटि के अयवों का संरक्षक रहा हूँ।

नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना

विराट ने कहा- ग्रन्थिक! मेरे पास जो भी घोड़े और अन्य वाहन हैं, वे सब आज से ही तुम्हारे अधीन हो जायँ। इसके सिवा जो भी मेरे घोड़ों को जोतने वाले सारथि हैं, वे सब तुम्हारे अधिकार में रहें। देवोपम पुरुष! यदि यही कार्य तुम्हें प्रिय है, तो बताओ, इसके लिये वेतनरूप से कितना धन लने का तुमने विचार किया है? यह घोड़ों की शिक्षा का कार्य तुम्हारे अनुरूप नहीं है। तुम तो राजा की भाँति शोभा पा रहे हो और मुझे भी अत्यन्त प्रिय लगते हो। आज मुझे तुम्हारा जो यहाँ दर्शन हुआ है, यह राजा युधिष्ठिर के दर्शन के समान मुझे अत्यन्त प्रिय है। अहो! सर्वथा प्रशंसा के योग्य पाण्डुनन्दन महाराज युधिष्ठिर सेवकों के बिना वन में कैसे रहते होंगे और कैसे उनका मन वहाँ लगता होगा ?

वैशम्पायन जी कहते हैं - राजन! इस प्रकार प्रसन्न हुए राजा विराट के द्वारा सम्मानित हो श्रेष्ठ गन्धर्व के सदृश शोभा पाने वाले युवावस्था सम्पन्न नकुल वहाँ रहने लगे। उनका स्वरूप बड़ा ही प्रिय और नयनाभिराम था। वे नगर के भीतर विचरते रहते थे, तो भी उन्हें राजा तथा अन्य मनुष्य किसी प्रकार पहचान न सके। जिनका दर्शन अमोघ है, वे पाण्डवगण इस प्रकार अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार म्त्स्यदेश में रहने और एकाग्रतापूर्वक अज्ञातवास का समय व्यतीत करने लगे। वे सागर से घिरी हुई पृथ्वी के अधिपति होकर भी अत्यन्त कष्ट उठा रहे थे।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत विराट पर्व अध्याय 12 श्लोक 1-13

संबंधित लेख

महाभारत विराट पर्व में उल्लेखित कथाएँ


पांडवप्रवेश पर्व
विराटनगर में अज्ञातवास करने हेतु पांडवों की गुप्त मंत्रणा | अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन | भीमसेन और अर्जुन द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने अनुकूल कार्यों का वर्णन | नकुल, सहदेव और द्रौपदी द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने कर्तव्यों का दिग्दर्शन | धौम्य द्वारा पांडवों को राजा के यहाँ रहने का ढंग बताना | पांडवों का श्मशान में शमी वृक्ष पर अपने अस्त्र-शस्त्र रखना | युधिष्ठिर द्वारा दुर्गा देवी की स्तुति | युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना | युधिष्ठिर का विराट के यहाँ निवास पाना | भीमसेन का विराट की सभा में प्रवेश और राजा द्वारा उनको आश्वासन | द्रौपदी का सैरन्ध्री के वेश में रानी सुदेष्णा से वार्तालाप | द्रौपदी का रानी सुदेष्णा के यहाँ निवास पाना | सहदेव की विराट के यहाँ गौशाला में नियुक्ति | अर्जुन की विराट के यहाँ नृत्य प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति | नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना
समयपालन पर्व
भीमसेन द्वारा जीमूत नामक मल्ल का वध
कीचकवध पर्व
कीचक की द्रौपदी पर आसक्ति और प्रणय निवेदन | द्रौपदी द्वारा कीचक को फटकारना | सुदेष्णा का द्रौपदी को कीचक के यहाँ भेजना | कीचक द्वारा द्रौपदी का अपमान | द्रौपदी का भीमसेन के समीप जाना | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख प्रकट करना | द्रौपदी का भीमसेन के सम्मुख विलाप | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख निवेदन करना | भीमसेन और द्रौपदी का संवाद | भीमसेन और कीचक का युद्ध | भीमसेन द्वारा कीचक का वध | उपकीचकों का सैरन्ध्री को बाँधकर श्मशानभूमि में ले जाना | भीमसेन द्वारा उपकीचकों का वध | द्रौपदी का विराट नगर में लौटकर आना | द्रौपदी का बृहन्नला और सुदेष्णा से वार्तालाप
गोहरण पर्व
दुर्योधन को उसके गुप्तचरों द्वारा कीचकवध का वृत्तान्त सुनाना | दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श | द्रोणाचार्य की सम्मति | युधिष्ठिर की महिमा कहते हुए भीष्म की पांडव अन्वेषण के विषय में सम्मति | कृपाचार्य की सम्मति और दुर्योधन का निश्चय | सुशर्मा का कौरवों के लिए प्रस्ताव | त्रिगर्तों और कौरवों का मत्स्यदेश पर धावा | पांडवों सहित विराट की सेना का युद्ध हेतु प्रस्थान | मत्स्य तथा त्रिगर्त देश की सेनाओं का युद्ध | सुशर्मा द्वारा विराट को बन्दी बनाना | पांडवों द्वारा विराट को सुशर्मा से छुड़ाना | युधिष्ठिर का अनुग्रह करके सुशर्मा को मुक्त करना | विराट द्वारा पांडवों का सम्मान | विराट नगर में राजा विराट की विजय घोषणा | कौरवों द्वारा विराट की गौओं का अपहरण | गोपाध्यक्ष का उत्तरकुमार को युद्ध हेतु उत्साह दिलाना | उत्तर का अपने लिए सारथि ढूँढने का प्रस्ताव | द्रौपदी द्वारा उत्तर से बृहन्नला को सारथि बनाने का सुझाव | बृहन्नला के साथ उत्तरकुमार का रणभूमि को प्रस्थान | कौरव सेना को देखकर उत्तरकुमार का भय | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन देकर रथ पर चढ़ाना | द्रोणाचार्य द्वारा अर्जुन के अलौकिक पराक्रम की प्रशंसा | अर्जुन का उत्तर को शमीवृक्ष से अस्त्र उतारने का आदेश | उत्तर का शमीवृक्ष से पांडवों के दिव्य धनुष आदि उतारना | उत्तर का बृहन्नला से पांडवों के अस्त्र-शस्त्र के विषय में प्रश्न करना | बृहन्नला द्वारा उत्तर को पांडवों के आयुधों का परिचय कराना | अर्जुन का उत्तरकुमार को अपना और अपने भाइयों का यथार्थ परिचय देना | अर्जुन द्वारा युद्ध की तैयारी तथा अस्त्र-शस्त्रों का स्मरण | अर्जुन द्वारा उत्तरकुमार के भय का निवारण | अर्जुन को ध्वज की प्राप्ति तथा उनके द्वारा शंखनाद | द्रोणाचार्य का कौरवों से उत्पात-सूचक अपशकुनों का वर्णन | दुर्योधन द्वारा युद्ध का निश्चय | कर्ण की उक्ति | कर्ण की आत्मप्रंशसापूर्ण अहंकारोक्ति | कृपाचार्य का कर्ण को फटकारना और युद्ध हेतु अपना विचार बताना | अश्वत्थामा के उद्गार | भीष्म द्वारा सेना में शान्ति और एकता बनाये रखने की चेष्टा | द्रोणाचार्य द्वारा दुर्योधन की रक्षा के प्रयत्न | पितामह भीष्म की सम्मति | अर्जुन का दुर्योधन की सेना पर आक्रमण और गौओं को लौटा लाना | अर्जुन का कर्ण पर आक्रमण और विकर्ण की पराजय | अर्जुन द्वारा शत्रुंतप और संग्रामजित का वध | कर्ण और अर्जुन का युद्ध तथा कर्ण का पलायन | अर्जुन द्वारा कौरव सेना का संहार | उत्तर का अर्जुन के रथ को कृपाचार्य के पास लेना | अर्जुन और कृपाचार्य का युद्ध देखने के लिए देवताओं का आगमन | कृपाचार्य और अर्जुन का युद्ध | कौरव सैनिकों द्वारा कृपाचार्य को युद्ध से हटा ले जाना | अर्जुन का द्रोणाचार्य के साथ युद्ध | द्रोणाचार्य का युद्ध से पलायन | अर्जुन का अश्वत्थामा के साथ युद्ध | अर्जुन और कर्ण का संवाद | कर्ण का अर्जुन से हारकर भागना | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन | अर्जुन से दु:शासन आदि की पराजय | अर्जुन का सब योद्धाओं और महारथियों के साथ युद्ध | अर्जुन द्वारा कौरव सेना के महारथियों की पराजय | अर्जुन और भीष्म का अद्भुत युद्ध | अर्जुन के साथ युद्ध में भीष्म का मूर्च्छित होना | अर्जुन और दुर्योधन का युद्ध | दुर्योधन का विकर्ण आदि योद्धाओं सहित रणभूमि से भागना | अर्जुन द्वारा समस्त कौरव दल की पराजय | कौरवों का स्वदेश को प्रस्थान | अर्जुन का विजयी होकर उत्तरकुमार के साथ राजधानी को प्रस्थान | विराट की उत्तरकुमार के विषय में चिन्ता | उत्तरकुमार का नगर में प्रवेश और प्रजा द्वारा उनका स्वागत | विराट द्वारा युधिष्ठिर का तिरस्कार और क्षमा-प्रार्थना | विराट का उत्तरकुमार से युद्ध का समाचार पूछना | विराट और उत्तरकुमार की विजय के विषय में बातचीत | अर्जुन का विराट को महाराज युधिष्ठिर का परिचय देना | विराट को अन्य पांडवों का परिचय प्राप्त होना | विराट का युधिष्ठिर को राज्य समर्पण और अर्जुन-उत्तरा विवाह का प्रस्ताव | अर्जुन द्वारा उत्तरा को पुत्रवधू के रूप में ग्रहण करना | अभिमन्यु और उत्तरा का विवाह | विराट पर्व श्रवण की महिमा

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः