अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन

महाभारत विराट पर्व के पांडवप्रवेश पर्व के अंतर्गत अध्याय 1 में अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन का वर्णन हुआ है। यहाँ वैशम्पायन जी ने जनमेजय से अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन की कथा कही है।[1]

युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन

किंतु कुरुनन्दनों! तुम लोग यह तो बताओ कि हम मत्स्यराज के पास पहुँचकर किन-किन कार्यों का भार सँभाल सकेंगे? अर्जुन ने पूछा - नरदेव! आप उनके राष्ट्र में किस प्रकार कार्य करेंगे। महात्मन! विराटनगर में कौन सा कर्म करने से आपको प्रसन्नता होगी? राजन! आपका स्वभाव कोमल है। आप उदार, लज्जाशील, धर्मपरायण तथा सम्यपराक्रमी हैं, तथापि विपत्ति में पड़ ये हैं। पाण्डुनन्दन! आप वहाँ क्या करेंगे? राजन! साधारण मनुष्यों की भाँति आपको किसी प्रकार के दुःख का अनुभव हो, यह उचित नहीं है; अतः इस घोर आपत्ति में पड़कर आप कैसे इसके पार होंगे?

युधिष्ठिर ने कहा - नरश्रेष्ठ कुरुनन्दनों! मैं राजा विराट को यहाँ चलकर जो कार्य करूँगा वह बताता हूँ; सुनो। मैं पासा खेलने की विद्या जानता हूँ और यह खेल मुझे प्रिय भी है, अतः मैं कंक[2] नामक ब्राह्मण बनकर महामना राजा विराट के राजसभा का एक सदस्य हो जाऊँगा और वैदूर्यमणि के समान हरी, सुवर्ण के समान पीली तथा हाथी दाँत की बनी हुई काली और लाल रंग की मनोहर गोटियों को चमकीले बिन्दुओं से युक्त पासों के अनुसार चलाता रहूँगा।। मैं राजा विराट को उनके मन्त्रियों तथा बन्धु-बान्धवों सहित पासों के खेल से प्रसन्न करता रहूँगा। इस रूप में मुझे कोई पहचान न सकेगा और मैं उन मत्स्रूनरेश को भलीभाँति संतुष्ट रखूंगा। यदि वे राजा मुझसे पूछेंगे कि आप कौन हैं, तो मैं उन्हें बताऊँगा कि मैं पहले महाराज युधिष्ठिर का प्राणों के समान प्रिय सखा था। इस प्रकार मैंने तुम लोगों को बता दिया कि विराटनगर में मैं किस प्रकार रहूँगा।

वैशम्पायन जी कहते हैं- जनमेजय! इस प्रकार अज्ञातवास में अपने द्वारा किये जाने वाले कार्य को बतलाकर युधिष्ठिर भीमसेन से बोले। युधिष्ठिर ने पूछा- भीमसेन! तुम मत्स्य देश में किस प्रकार कोई कार्य कर सकोगे? तुमने गन्धमादन पर्वत पर क्रोध से सदा लाल आँखें किये रहने वाले क्रोधवश नामक यक्षों और महापराक्रमी राक्षसों का वध करके पाञ्चालराज कुमारी द्रौपदी को बहुत से कमल लाकर दिये थे। शत्रुहन्ता भीम! ब्राह्मण परिवार की रक्षा के लिये तुमने भयानक आकृति वाले नरभक्षी राक्षसराज बक को भी मार डाला था और इस प्रकार एकच का नगरी को भयरहित एवं कल्याणयुक्त बनाया था। महाबाहो! तुमने महावीर हिडिम्ब और राक्षस किर्मीर को मारकर वन को निष्कण्टक बनाया था। संकट में पड़ी हुई मनोहर हास्य वाली द्रौपदी को भी तुमने जटासुर का वध करके छुड़ाया था। तात भीमसेन! तुम अत्यन्त बलवान एव अमर्षशाली हो। राजा विराट के यहाँ कौन-सा कार्य करके तुम प्रसन्नतापूर्वक रह सकोगे- यह बतलाओ।[1]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत विराट पर्व अध्याय 1 श्लोक 19-28
  2. विश्व कोष के अनुसार 'कंक' नामक का वाचक है। यमराज का ही दूसरा नाम धर्म है और वे ही युधिष्ठिर में अवतीर्ण हुए थे। 'आत्मा वै जायतै पुत्र: इस उक्ति के अनुसार भी धर्म एवं धर्मपुत्र युधिष्ठिर में कोई अन्तर नही है। यह समझकर ही अपनी सत्यावादिता की रक्षा करते हुए युधिष्ठिर ने 'कंक' नाम से अपना परिचय दिया। इसके सिवा उन्होंने जो अपने को युधिष्ठिर का प्राणों के समान सखा बताया, वह भी असत्य नही है। युधिष्ठिर नामक शरीर को ही यहाँ युधिष्ठिर ही समझना चाहिये। आत्मा की सत्ता से ही शरीर का संचालन होता है। अत: आत्मा उनके साथ रहने का उनका सखा है।

संबंधित लेख

महाभारत विराट पर्व में उल्लेखित कथाएँ


पांडवप्रवेश पर्व
विराटनगर में अज्ञातवास करने हेतु पांडवों की गुप्त मंत्रणा | अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन | भीमसेन और अर्जुन द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने अनुकूल कार्यों का वर्णन | नकुल, सहदेव और द्रौपदी द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने कर्तव्यों का दिग्दर्शन | धौम्य द्वारा पांडवों को राजा के यहाँ रहने का ढंग बताना | पांडवों का श्मशान में शमी वृक्ष पर अपने अस्त्र-शस्त्र रखना | युधिष्ठिर द्वारा दुर्गा देवी की स्तुति | युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना | युधिष्ठिर का विराट के यहाँ निवास पाना | भीमसेन का विराट की सभा में प्रवेश और राजा द्वारा उनको आश्वासन | द्रौपदी का सैरन्ध्री के वेश में रानी सुदेष्णा से वार्तालाप | द्रौपदी का रानी सुदेष्णा के यहाँ निवास पाना | सहदेव की विराट के यहाँ गौशाला में नियुक्ति | अर्जुन की विराट के यहाँ नृत्य प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति | नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना
समयपालन पर्व
भीमसेन द्वारा जीमूत नामक मल्ल का वध
कीचकवध पर्व
कीचक की द्रौपदी पर आसक्ति और प्रणय निवेदन | द्रौपदी द्वारा कीचक को फटकारना | सुदेष्णा का द्रौपदी को कीचक के यहाँ भेजना | कीचक द्वारा द्रौपदी का अपमान | द्रौपदी का भीमसेन के समीप जाना | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख प्रकट करना | द्रौपदी का भीमसेन के सम्मुख विलाप | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख निवेदन करना | भीमसेन और द्रौपदी का संवाद | भीमसेन और कीचक का युद्ध | भीमसेन द्वारा कीचक का वध | उपकीचकों का सैरन्ध्री को बाँधकर श्मशानभूमि में ले जाना | भीमसेन द्वारा उपकीचकों का वध | द्रौपदी का विराट नगर में लौटकर आना | द्रौपदी का बृहन्नला और सुदेष्णा से वार्तालाप
गोहरण पर्व
दुर्योधन को उसके गुप्तचरों द्वारा कीचकवध का वृत्तान्त सुनाना | दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श | द्रोणाचार्य की सम्मति | युधिष्ठिर की महिमा कहते हुए भीष्म की पांडव अन्वेषण के विषय में सम्मति | कृपाचार्य की सम्मति और दुर्योधन का निश्चय | सुशर्मा का कौरवों के लिए प्रस्ताव | त्रिगर्तों और कौरवों का मत्स्यदेश पर धावा | पांडवों सहित विराट की सेना का युद्ध हेतु प्रस्थान | मत्स्य तथा त्रिगर्त देश की सेनाओं का युद्ध | सुशर्मा द्वारा विराट को बन्दी बनाना | पांडवों द्वारा विराट को सुशर्मा से छुड़ाना | युधिष्ठिर का अनुग्रह करके सुशर्मा को मुक्त करना | विराट द्वारा पांडवों का सम्मान | विराट नगर में राजा विराट की विजय घोषणा | कौरवों द्वारा विराट की गौओं का अपहरण | गोपाध्यक्ष का उत्तरकुमार को युद्ध हेतु उत्साह दिलाना | उत्तर का अपने लिए सारथि ढूँढने का प्रस्ताव | द्रौपदी द्वारा उत्तर से बृहन्नला को सारथि बनाने का सुझाव | बृहन्नला के साथ उत्तरकुमार का रणभूमि को प्रस्थान | कौरव सेना को देखकर उत्तरकुमार का भय | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन देकर रथ पर चढ़ाना | द्रोणाचार्य द्वारा अर्जुन के अलौकिक पराक्रम की प्रशंसा | अर्जुन का उत्तर को शमीवृक्ष से अस्त्र उतारने का आदेश | उत्तर का शमीवृक्ष से पांडवों के दिव्य धनुष आदि उतारना | उत्तर का बृहन्नला से पांडवों के अस्त्र-शस्त्र के विषय में प्रश्न करना | बृहन्नला द्वारा उत्तर को पांडवों के आयुधों का परिचय कराना | अर्जुन का उत्तरकुमार को अपना और अपने भाइयों का यथार्थ परिचय देना | अर्जुन द्वारा युद्ध की तैयारी तथा अस्त्र-शस्त्रों का स्मरण | अर्जुन द्वारा उत्तरकुमार के भय का निवारण | अर्जुन को ध्वज की प्राप्ति तथा उनके द्वारा शंखनाद | द्रोणाचार्य का कौरवों से उत्पात-सूचक अपशकुनों का वर्णन | दुर्योधन द्वारा युद्ध का निश्चय | कर्ण की उक्ति | कर्ण की आत्मप्रंशसापूर्ण अहंकारोक्ति | कृपाचार्य का कर्ण को फटकारना और युद्ध हेतु अपना विचार बताना | अश्वत्थामा के उद्गार | भीष्म द्वारा सेना में शान्ति और एकता बनाये रखने की चेष्टा | द्रोणाचार्य द्वारा दुर्योधन की रक्षा के प्रयत्न | पितामह भीष्म की सम्मति | अर्जुन का दुर्योधन की सेना पर आक्रमण और गौओं को लौटा लाना | अर्जुन का कर्ण पर आक्रमण और विकर्ण की पराजय | अर्जुन द्वारा शत्रुंतप और संग्रामजित का वध | कर्ण और अर्जुन का युद्ध तथा कर्ण का पलायन | अर्जुन द्वारा कौरव सेना का संहार | उत्तर का अर्जुन के रथ को कृपाचार्य के पास लेना | अर्जुन और कृपाचार्य का युद्ध देखने के लिए देवताओं का आगमन | कृपाचार्य और अर्जुन का युद्ध | कौरव सैनिकों द्वारा कृपाचार्य को युद्ध से हटा ले जाना | अर्जुन का द्रोणाचार्य के साथ युद्ध | द्रोणाचार्य का युद्ध से पलायन | अर्जुन का अश्वत्थामा के साथ युद्ध | अर्जुन और कर्ण का संवाद | कर्ण का अर्जुन से हारकर भागना | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन | अर्जुन से दु:शासन आदि की पराजय | अर्जुन का सब योद्धाओं और महारथियों के साथ युद्ध | अर्जुन द्वारा कौरव सेना के महारथियों की पराजय | अर्जुन और भीष्म का अद्भुत युद्ध | अर्जुन के साथ युद्ध में भीष्म का मूर्च्छित होना | अर्जुन और दुर्योधन का युद्ध | दुर्योधन का विकर्ण आदि योद्धाओं सहित रणभूमि से भागना | अर्जुन द्वारा समस्त कौरव दल की पराजय | कौरवों का स्वदेश को प्रस्थान | अर्जुन का विजयी होकर उत्तरकुमार के साथ राजधानी को प्रस्थान | विराट की उत्तरकुमार के विषय में चिन्ता | उत्तरकुमार का नगर में प्रवेश और प्रजा द्वारा उनका स्वागत | विराट द्वारा युधिष्ठिर का तिरस्कार और क्षमा-प्रार्थना | विराट का उत्तरकुमार से युद्ध का समाचार पूछना | विराट और उत्तरकुमार की विजय के विषय में बातचीत | अर्जुन का विराट को महाराज युधिष्ठिर का परिचय देना | विराट को अन्य पांडवों का परिचय प्राप्त होना | विराट का युधिष्ठिर को राज्य समर्पण और अर्जुन-उत्तरा विवाह का प्रस्ताव | अर्जुन द्वारा उत्तरा को पुत्रवधू के रूप में ग्रहण करना | अभिमन्यु और उत्तरा का विवाह | विराट पर्व श्रवण की महिमा

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः