विषय सूची
भागवत स्तुति संग्रह
पहला अध्याय
बाललीला
षष्ठ प्रकरण
पौगण्डावस्थालीला
उत्तरार्ध
इंद्र तथा कामधेनुकृत स्तुति
कालिय सर्प ने भगवान् की पूजा की और बड़ी-बड़ी दिव्य मालाएँ और रत्न भेंट किये। तदनन्तर वह सकुटुम्ब रमणक द्वीप को चला गया। भगवान् कुण्ड से बाहर निकले और यशोदा और नन्द जी के साथ जो ग्वाल-बाल मूर्च्छित हो गये थे वे जाग उठे। उन सबको अत्यंत हर्ष हुआ। जिस दिन कालियमर्दन हुआ उस दिन भूख, प्यास, रोना, दौड़ना आदि परिश्रम से व्याकुल हुए वे गोकुल वासी पुरुष और गायें रात्रि में यमुना के तट पर ही रहीं। वह ग्रीष्म ऋतु थी। वन में अपने आप उत्पन्न हुई अग्नि गायों सहित सोये हुए गोकुल वासी पुरुषों को एक साथ चारों ओर से घेरकर जलाने लगी। वे लोग अग्नि से भयभीत होकर बोले, ‘हे भगवान्! हमारी रक्षा कीजिए, हमको मृत्यु का भय तो नहीं है, किन्तु आपके चरणों के वियोग का बड़ा भय है।’ सकल शक्तियों को धारण करने वाले जगदीश्वर अनन्त भगवान अति दुःसह उस अग्नि को पी गये। इस विषय में अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है। कार्य (अग्नि) अपने कारण (माया या अव्याकृत) में लीन होती ही है। माया के कारण भगवान हैं। दूसरी बात यह भी है कि योगसिद्धि से अग्निजय हो जाता है। तीसरी बात यह है कि मंत्र की शक्ति से अग्नि अपने वश में हो जाती[1]है। केवल इसी समय नहीं किन्तु एक और समय में भी मूँज के वन में अग्नि लग गयी थी, भगवान ने उस अग्नि को भी पी लिया। गौ तथा ग्वालबालों की रक्षा[2]की थी। दूसरे दिन भगवान् गौओं सहित गोकुल में चले गये। अन्य समय की बात है कि एक दिन भगवान गौओं और ग्वालबालों सहित वन में बालक्रीड़ा कर रहे थे। प्रलम्बासुर भगवान् और बलराम जी का हरण करने के लिए गोप का वेष धारण कर वहाँ आया। सर्वज्ञ भगवान उसके आशय को समझ गये और उन्होंने उसके वध का उपाय ढूँढ़ निकाला। गोपों ने क्रीड़ा करने के लिए आपस में ही दो दल बना लिये। शर्त यह लगायी कि हारने वाला पक्ष जीतने वाले पक्ष को अपनी पीठ पर चढ़ाकर एक नियत स्थान तक ले जाएगा। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ बिकानेर में एक जाति है जो सिद्ध नाम से प्रचलित है। इस जाति के लोग एक बड़ा गड्ढा खोदते हैं और उसमें सैंकड़ों मन लकड़ी जलाते हैं। फिर मंत्र के प्रभाव से धधकते हुए अंगारों में घुसकर उनकी नंगे पावों से कुचलकर ठंडा कर देते हैं।
- ↑ भा. स्कन्ध 10 अ. 19
संबंधित लेख
प्रकरण | पाठ का नाम | पृष्ठ संख्या |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज