(192)
मधुवन में श्याम रची होरी।। टेर ।।
किन्ह के सँग में कुँअर कन्हैया, किन्ह के संग राधे गोरी।
ग्वाल-बाल संग कुँअर कन्हैया, सखियन सँग राधे गोरी।। 1 ।।
कितनी उमर के कुँअर कन्हैया, कितनी उमर राधे गोरी।
बारह बरस के कुँअर कन्हैया, सात बरस राधे गोरी।। 2 ।।
हिल मिल फाग परसपर खेले, अबिर गुलाल भरे झोरी।
‘चन्द्रसखी’ भज बालकृष्ण छबि, चिरँजी रहो यह निज जोरी।। 3 ।।