गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 127

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

13.यज्ञ के अधीश्वर


यह अनंत जो सब सांत रूपों को विलग नहीं कराता, बल्कि उन्हें अपने मन में समाये हुये है, यह नैर्व्यक्तिक जो समस्त व्यष्टित्वों और व्यक्तित्वों का त्याग नहीं करता, बल्कि उन्हें अपने अन्दर लिये हुये हैं, यह अक्षर जो प्रकृति की सारी हलचल से अलग नहीं है, बल्कि उसका पोषण करता है, उसमें व्याप्त है और उसे धारण किये हुए है, यह वह स्वच्छ दर्पण है जिसमें भगवान् अपनी सत्ता को प्रकट करेंगे। इसलिये पहले नैर्व्यक्तिक ब्रह्म की प्राप्ति करनी होगी; विश्वदेवताओं के द्वारा, सांत के विभिन्न अंगों के द्वारा भगवान् का पूर्ण ज्ञान नहीं प्राप्त हो सकता। पर जैसी एक धारणा है कि शांत, अचल, नैर्व्यक्तिक ब्रह्म अपने-आपमें बंद है और जिनका वह पोषण और धारण करता है तथा जिनमें व्याप्त रहता है उनसे उनका कोई वास्ता नहीं है, उनसे उनसे सर्वथा अलग है,-ऐसे नैर्व्यक्तिक ब्रह्म की नीरव अचलता भी भगवान् का सर्वप्रकाशक और पूर्ण संतोषप्रद सत्य नहीं है। उसके लिये हमें इस नैर्व्यक्तिक ब्रह्म की अचल शांति को प्राप्त होकर उन पुरुषोत्म को देखना होगा जो अपनी भागवत महिमा के अंदर अक्षर और क्षर दोनों को धारण किये हुए है। अचलता में वे स्थित हैं, पर विश्वप्रकृति की सारी प्रवृत्ति और कर्म में वे अपने-आपको अभिव्यक्त करते हैं मुक्त होने के बाद भी प्रकृति में होने वाले कर्मों के द्वारा उनका यजन बराबर होता रहता है।

इसलिये भगवान् पुरुषोत्तम के साथ जीती-जागती और स्वतः परिपूरक एकता ही योग का वास्तविक लक्ष्य है, केवल अक्षर ब्रह्म में अपने-आपको मिटा देने वाला लय नहीं। अपने सारे जीवन को उन्हीं में ऊपर उठाना, उन्हीं में निवास करना, उनके साथ एक हो जाना, उनकी चेतना के साथ अपनी चेतना को एक कर देना, अपनी खंड प्रकृति को उनकी पूर्ण प्रकृति का प्रतिबिंम्ब बना देना, अपने विचार और इन्द्रियों को संपूर्ण रूप से भागवत ज्ञान के द्वारा अनुप्राणित करना, अपने संकल्प और कर्म को सर्वथा और निर्दोष रूप से भागवत संकल्प के द्वारा प्रवृत्त करना, उन्हीं के प्रेमानंद में अपनी कामना-वासना को खो देना-यही मनुष्य की पूर्णता है, इसी को गीता ने गुह्मतम रहस्य कहा है। मनुष्य-जीवन का यही वास्तविक लक्ष्य है, यही उसके जीवन की चरितार्थता है और यह हमारे प्रगतिशील कर्म-यज्ञ की सबसे ऊंची सीढ़ी है। कारण वे ही अंत तक कर्मों के प्रभु और यज्ञ अंतरात्मा बने रहते हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः