गोपी गीत -करपात्री महाराज पृ. 428

Prev.png

गोपी गीत -करपात्री महाराज

गोपी गीत 16

गोपंगनाएँ कह रही हैं, हे गतिविद्! हे अच्युत! आप हमारी इस अवस्था को जानते हैंः साथ ही, आप सदा अपने स्वरूप से अच्युत रहते हें; तथापि प्रपन्न-जन-परित्राणरूप अपने स्वधर्म से विच्युत ही हो रहे हैं। उन गोपांगाओं को प्रतीत होता है मानों श्रीकृष्ण कह रहे हैं, ‘हे सखी-जन! हम तो बाल्यावस्था से ही लीलया वेणु-वादन करते हैं; वेणु-वादन हमारा स्वभाव ही है; हम वेणु-वादन विनोदी हैं अतः हम तो अपने ही मनोरंजन हेतु स्वभावतः ही वेणु-वादन कर रहे थे; तुम लोग कैसे चली आई?

इसका उत्तर देती हुई वे कह रही हैं, ‘हे गतिविद्! आपके गीत से, आगमन से पूर्णतः परिचित है; यह जानते हुए कि हमारे मुखचन्द्र-विनिर्गत वेणुगीत-पीयूष को सुनकर व्रज-वनिताएँ अपने-आपको न रोक पायेंगी और अवश्य ही हमारे सन्निधान में दौड़ी चली आवेंगी, आपने वेणु-वादन किया कात्यायनी-व्रत के अन्तर्गत।’ ‘मयेमा रंस्यथ क्षपाः।’ इन ब्रह्मरात्रियों में आप लोगों की अभिलाषा-पूर्ति होगी, ऐसा वरदान आप ही ने दिया था; इस अपने दिये हुए वरदान का अनुस्मरण कर-कर ही आप श्री वृन्दावन धाम पधारें’ साथ ही, हम लोगों को आकृष्ट करने हेतु ही वेणु-वादन किया; इस वेणु-वादन श्रवण के पूर्व भी हम आपके विप्रयोगजन्य तीव्र ताप से संतप्त हुई भी अपने कुटुम्ब के कृत्यों में कथंचित् संलग्न रहती थीं; कभी भी यहाँ तक दौड़ी नहीं आईं, परन्तु आज का तो वेणु-वादन ही विचित्र है, इस उद्गीत से मोहित होकर ही हम यहाँ आपकी सन्निधि में बलात् खींची चली आईं; ‘‘उच्चैर्गीतं उद्गीतं’’ माधुर्य-रसयुक्त, स्नेह-सिक्त सस्वर गीत ही उद्गीत है।

कोई बहुत अच्छी बात स्नेहसिक्त मधुर स्वर में स्वर-सम्पत्ति के साथ कहीं जाय तो स्वभावतः ही उसका विशिष्ट आकर्षण होता है। इन सबके सम्यक् सम्मिश्रण से युक्त आपका यह वेणु-गीत ही मोहन-मंत्र है; इस उद्गीतरूप मोहन-मंत्र के प्रभाव से आकृष्ट हो हम बलात् आपकी सन्निधि में खींची चली आई हैं। इस उद्गीत में आपने हम व्रज-वनिताओं के सौन्दर्य-माधुर्यादिकों का वर्णन करते हुए हमारे विभिन्न नामों का उच्चारण कर हमारे प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए अनुनय-विनय-पूर्वक हमारा आहृान किया; अस्तु, हम तो वेणु-वादन-विनोदी आपके विनोद से आकृष्ट नहीं हुईं, अब इस उद्गीत से मोहित हो बलात खींची चली आई हैं। ‘‘उद्गीतेन तदनुरूपैव मा सुख-सम्पत्तिः ऊहिता कल्पिता याभिस्ताः उद्गीतमोहिताः’’ हम लोगों ने आपके इस परम आहृादक, परमानन्दमय उद्गीत के अनुरूप उसमें सुख-सम्पत्ति की कल्पना की थी। संसार के सम्पूर्ण व्यवहार श्रुति-सुख हैं; सुनने में अत्यन्त मधुर होते हुए भी परिणामतः दुःखद ही हैं; तथापि आपके मुखचन्द्र-निर्गत वेणु-गीत-पीयूष मे हम लोगों की यथार्थत्व बुद्धि ही थी।

Next.png

संबंधित लेख

गोपी गीत
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. भूमिका 1
2. प्रवेशिका 21
3. गोपी गीत 1 23
4 गोपी गीत 2 63
5. गोपी गीत 3 125
6. गोपी गीत 4 154
7. गोपी गीत 5 185
8. गोपी गीत 6 213
9. गोपी गीत 7 256
10. गोपी गीत 8 271
11. गोपी गीत 9 292
12. गोपी गीत 10 304
13. गोपी गीत 11 319
14. गोपी गीत 12 336
15. गोपी गीत 13 364
16. गोपी गीत 14 389
17. गोपी गीत 15 391
18. गोपी गीत 16 412
19. गोपी गीत 17 454
20. गोपी गीत 18 499
21. गोपी गीत 19 537

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः