गोपी गीत -करपात्री महाराज पृ. 375

Prev.png

गोपी गीत -करपात्री महाराज

गोपी गीत 13

‘सुस्मितं भावयेन्मुखम्’[1] एकमात्र सुस्मितभाव-संयुक्त मुखचन्द्र का ही ध्यान करो। वेणुनाद-पीयूषरूप में आध्यात्मिकता की अभिव्यंजनां में साधन है। भगवान् के मंगलमय श्रीविग्रह में भी क्रमशः साधनरूपता एवं साध्यरूपता भक्तों द्वारा स्वीकृत है। इस पद में प्रयुक्त ‘प्रणत-कामदं, पद्मजार्चितं, धरणिमण्डनं’ आदि सम्पूर्ण विशेषण भगवत्-पादारविन्द की साधनरूपता में ही प्रयुक्त हैं। ‘आधिहन्’ मानसी पीड़ा के हन्ता। भगवत्-पादारविन्द मानसी पीड़ा के भी हर्ता हैं। अपने मन में प्रतिकूल व्यापार का काँटा सदा ही प्राणी के अन्तरात्म में खटकता रहता है, यही मानसी पीड़ा का स्वरूप है। भगवत्-चिन्तन से सम्पूर्ण दुशंचिताओं एवं व्यथादिक से आत्यन्तिक निवृत्ति होती है। प्रायः ही देखा जाता है कि अनेकानेक दुश्चिन्ताओं के विकल प्राणी को निन्द्रा नहीं आती। कवि कहता है-

“नींद पुरानी गेहिनी, रात न आयी, हाय।
चिन्ता नववधु देखि के, ताकि-झाँकि चलि जाय।।”

दुश्चिन्ता-ग्रस्त व्यक्ति भी भगवन्नाम-संकीर्तन करते हुए अथवा भगवत्-कथा सुनते हुए झपकियाँ लेने लगता है। शास्त्र-कथन है- “तत्र को मोहः कः शोक एकत्वमनुपश्यतः”[2] अनन्त, अखण्ड, स्वप्रकाश ब्रह्म का बोध होते ही उसमें कल्पित माया-मय दृश्य प्रपंच का बाध हो जाता है। फलतः कुछ समय के लिए दुःख-निवृत्ति हो जाती है परन्तु जब तक यह विचार-धारा समर्थ नहीं हो जाती तब तक शोक-मोह की आत्यन्तिक निवृत्ति नहीं हो पाती। एतावता प्रार्थना की जाती है “तेजस्विनावधीतमस्तु, सहवीर्यं करवावहै।” उदाहरणतः जैसे श्मशान की अग्नि और अरणि-मन्थन से प्रकट की गई आधानादिक संस्कार द्वारा संस्कृत अग्नि की चमत्कृति में भेद है, वैसे ही गुरु-भक्तिपूर्वक यम-नियमादिसहित शास्त्रोक्त विधान-संयुक्त, भगवदुपासना-संयुक्त वेदान्त का अध्ययन ही शक्तिशाली तेजस्वी अयातयाम तथा फलपर्यवसायी होता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री0 भा0 11/14/43
  2. शुक्ल यजुर्वेद संहिता 40/7

संबंधित लेख

गोपी गीत
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. भूमिका 1
2. प्रवेशिका 21
3. गोपी गीत 1 23
4 गोपी गीत 2 63
5. गोपी गीत 3 125
6. गोपी गीत 4 154
7. गोपी गीत 5 185
8. गोपी गीत 6 213
9. गोपी गीत 7 256
10. गोपी गीत 8 271
11. गोपी गीत 9 292
12. गोपी गीत 10 304
13. गोपी गीत 11 319
14. गोपी गीत 12 336
15. गोपी गीत 13 364
16. गोपी गीत 14 389
17. गोपी गीत 15 391
18. गोपी गीत 16 412
19. गोपी गीत 17 454
20. गोपी गीत 18 499
21. गोपी गीत 19 537

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः