श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी
सिद्धान्त
हित वृन्दावन
वैष्णव संप्रदायों के उदय के साथ, प्रधनतया आगमों और पुराणों पर आधारित, वैष्णव उपास्य -तत्व का विकास हुआ और विभिन्न उपास्य स्वरूपों के अनुरूप वैकुण्ठ, गो-लोक आदि स्थानों की योजना को महत्व मिला। इस योजन में वृन्दावन गोलोक का एक विशेष भाग है और रासलीला का स्थान होने के कारण सर्वश्रेष्ठ है। प्रकट लीला और अप्रकट लीला के भेद से वृन्दावन के दो रूप माने गये हैं-एक भू-वृन्दावन और दूसरा त्रिपाद्विभूतिस्थ किंवा गोलोकस्थ वृन्दावन और दोनों का अभेद प्रतिपादित किया गया है। विष्णु पुराण में भगवान की तीन शक्तियां मानी गई हैं-ह्रादिनी, संधिनी और संवित्। इनमें से वृन्दावन संधिनी शक्त्िा का विलास है और चिन्मय रूप है। राधावल्ल्भय सिद्धान्त में प्रेम का प्रथम सहज रूप, उसकी सहज सुन्दर आकृति सुन्दर आकृति, श्री वृन्दावन है। इस सिद्धान्त में सभी रूप प्रेम के ही रूप हैं, किन्तु इन सब में प्रेम के प्रकाश का तारतम्य रहता है, इनमें प्रेम की शुद्ध, पूर्ण एवं स्वभाविक अभिव्यक्ति नहीं होती। अपने जिन चार रूपों में प्रेम पूर्ण शुद्ध स्थिति में व्यक्त होता है, उनको प्रेम का ‘सहज रूप’ कहा जाता है। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
विषय | पृष्ठ संख्या |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज