भागवत धर्म सार -विनोबा पृ. 151

Prev.png

भागवत धर्म मीमांसा

11. ब्रह्म-स्थिति

 
(28.9) यदि स्म पश्यत्यसदिंद्रियार्थं
नानानुमानेन विरुद्धमन्यत् ।
न मन्यते वस्तुतया मनीषी
स्वाप्नं यथोत्थाय तिरोदधानम् ॥[1]

यह एक कठिन श्लोक है : यदि स्म पश्यति असदिंद्रियार्थं न मन्यते वस्तुतया मनीषी – यद्यपि ज्ञानी मिथ्या इन्द्रियों के विषयों को देखता है, तथापि वह मानता है कि वे यथार्थ में वास्तविक नहीं है। वह समझता है कि भासिक कार्य हो रहा है। मन्यते वस्तुतया मनीषी – यह एक वाक्य है। मनीषी इसे वास्तविक नहीं मानता। जैसे मृगजल को देखते हैं, पर यह वास्तव में होता नहीं, वह भासमात्र मालूम होता है, वैसे ही ज्ञानी इन्द्रियों के विषयों को देखता है। वह वैसा क्यों देख पाता है? नानानुमानेन। उसके चित्त में तर्क बैठा है कि ये तो ‘नाना’ हैं। उसका यह अनुमान है। अनुमान यानि तर्क। ‘नाना’ वाला तर्क उसके चित्त में बैठ गया है। यह ‘नाना’ वाला तर्क क्या है?

हमारे शिक्षक ने हमें एक मिसाल दी थी। एक बर्तन में उबलता हुआ पानी रखा, दूसरे बर्तन में बरफ का ठंडा पानी रखा और तीसरे बर्तन में सादा पानी रखा। फिर एक लड़के को गरम पानी में उँगली डालने को कहा और दूसरे को ठंडे पानी में। थोड़ी देर के बाद दोनों को सादे पानी वाले बर्तन में उँगली डालने को कहा। जिसने गरम पानी में उँगली डाली थी, वह कहने लगा : ‘अहा! कितना ठण्डा पानी है।’ जिसने ठंडे पानी में उँगली डाली थी, वह कहने लगा : ‘कितना अच्छा गरम पानी है।’ पानी तो एक ही था, लेकिन एक को गरम लगा, तो दूसरे को ठंडा। वह पानी ठंडा है या गरम? जवाब है : वह ‘नाना’ है। चीज वही है, लेकिन उसी चीज का तर्क अनेक प्रकार से किया जा सकता है। चीज का स्वरूप ‘नाना’ है। ज्ञानी के चित्तर में ‘नाना’ वाला तर्क पैठ गया है।

इसे ‘नाना-सिद्धांत’ कहते हैं। चीज के अनेक रूप होते हैं, लेकिन वे वास्तविक नहीं, मिथ्या हैं। यही बँगला देखिये। इन दिनों हम दिन भर अन्दर नहीं, बाहर बैठते हैं। लेकिन गरमी के दिनों में अन्दर बैठेंगे। तो, यह बँगला अच्छा है, या नहीं? वह ‘नाना’ है। सत्य वस्तु शाश्वत होती है। जो मिथ्या है, वह ‘नाना’ है। मनुष्य के चित्र होते हैं। महात्मा गांधी के चित्र बताये जाते हैं – दो साल का बच्चा, छह साल का बच्चा, जवान, बूढ़ा! छह साल के बच्चे का बूढ़े के साथ कोई साम्य नहीं दीखता। पहचान नहीं हो पाती कि यह इसी बूढ़े का चित्र है। इसका मतलब है कि शरीर भी ‘नाना’ है।

ज्ञानी सभी विषयों को देखता है, फिर भी समझता है कि वे ‘नाना’ हैं। वे लफंगे हैं। ‘लफंगा’ यानि जिसका रूप स्थिर नहीं। नित रूप बदलता ही रहता है। आज एक रूप, तो कल दूसरा! आजकल फोटो लेने का रिवाज है। हमारी माँ का एक भी फोटो नहीं। माँ को फोटो के लिए बैठने को कहा जाता, तो वह कहा करती : ‘देह तो मिथ्या है, उसका क्या फोटो लेगा? चित्र तो भगवान का होना चाहिए।’

तो, ज्ञानी पुरुष सब विषयों को ‘नाना’ मानता है। उसका निश्चय हो गया है कि आत्मा से भिन्न जो वस्तु है, वह अपने आत्म-हित के विरुद्ध है। ज्ञानी कुछ देखता-सुनता नहीं, ऐसा नहीं। वह देखता, सुनता है। वह ठंडा है या गरम है, यह देखता है। उसे वेदना भी होती है, फिर भी अन्दर से पहचानता है। नानानुमानेन – नाना वाले तर्क में जो पकड़ा जायेगा, वह अन्यत् विरुद्धम्– आत्म-हित के विरुद्ध वस्तु है, यही माना जायेगा। इसलिए मनीषी यानि जिसका अपने मन पर काबू है, वह देखता है, फिर भी मानता नहीं – न मन्यते। उसके चित्त में उन चीजों का कोई आकर्षण नहीं रहता।

स्वाप्नं यथा तिरोदधानम्– ‘स्वाप्नम्’ यानि स्वप्न-दर्शन। जैसे स्वप्न का दर्शन तिरोहित यानि समाप्त हो जाता है। कब? उत्थाय – जाग जाने के बाद। मनुष्य नींद की अवस्था में स्वप्न को सत्य मानता है, पर जागृति आने पर वह टिकता, तो लोग उसे भी सत्य मानते। लेकिन जागृति में वह दीखता नहीं। इसी तरह दूसरी चीजें, जो जागृति में दीखती हैं, गाढ़ निद्रा में खतम हो जाती है। इसलिए उनकी भी क्या आसक्ति रखी जाए? आजकल ‘रिएलिज़्म’ या वास्तव-वाद बहुत चलता है। कहते हैं, इन्द्रियों से जो चीजें पहचानी जाती हैं, वे ही वास्तव हैं। लेकिन यह वास्तव-वाद भी ‘नानानुमानेन’ – नानानुमान से टिकता नहीं। वह अवास्तव-वाद है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 11.28.32

संबंधित लेख

भागवत धर्म सार
क्रमांक प्रकरण पृष्ठ संख्या
1. ईश्वर-प्रार्थना 3
2. भागवत-धर्म 6
3. भक्त-लक्षण 9
4. माया-तरण 12
5. ब्रह्म-स्वरूप 15
6. आत्मोद्धार 16
7. गुरुबोध (1) सृष्टि-गुरु 18
8. गुरुबोध (2) प्राणि-गुरु 21
9. गुरुबोध (3) मानव-गुरु 24
10. आत्म-विद्या 26
11. बद्ध-मुक्त-मुमुक्षु-साधक 29
12. वृक्षच्छेद 34
13. हंस-गीत 36
14. भक्ति-पावनत्व 39
15. सिद्धि-विभूति-निराकांक्षा 42
16. गुण-विकास 43
17. वर्णाश्रम-सार 46
18. विशेष सूचनाएँ 48
19. ज्ञान-वैराग्य-भक्ति 49
20. योग-त्रयी 52
21. वेद-तात्पर्य 56
22. संसार प्रवाह 57
23. भिक्षु गीत 58
24. पारतंत्र्य-मीमांसा 60
25. सत्व-संशुद्धि 61
26. सत्संगति 63
27. पूजा 64
28. ब्रह्म-स्थिति 66
29. भक्ति सारामृत 69
30. मुक्त विहार 71
31. कृष्ण-चरित्र-स्मरण 72
भागवत धर्म मीमांसा
1. भागवत धर्म 74
2. भक्त-लक्षण 81
3. माया-संतरण 89
4. बद्ध-मुक्त-मुमुक्षु साधक 99
5. वर्णाश्रण-सार 112
6. ज्ञान-वैराग्य-भक्ति 115
7. वेद-तात्पर्य 125
8. संसार-प्रवाह 134
9. पारतन्त्र्य-मीमांसा 138
10. पूजा 140
11. ब्रह्म-स्थिति 145
12. आत्म-विद्या 154
13. अंतिम पृष्ठ 155

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः