भागवत धर्म सार -विनोबा पृ. 152

Prev.png

भागवत धर्म मीमांसा

11. ब्रह्म-स्थिति

 
(28.10) पूर्वं गृहीतं गुणकर्मचित्रं, अज्ञानमात्मन्यविविक्तमंग !
निवर्तते तत् पुनरीक्षयैव, न गृह्यते नापि विसृज्य आत्मा ॥[1]

ज्ञानी एकदम ज्ञानी नहीं हुआ, अज्ञानी ही ज्ञानी बना। अज्ञानावस्था में उसके गुण-कर्म-चित्र पकड़ा था – गुणकर्मचित्रं गृहीतं (ज्ञानात्) पूर्वम। ज्ञान से पहले उसने वह चित्र सत्य मानकर पकड़ा था। लेकिन उस समय वह अज्ञानी था अविविक्त था। अविवेक के कारण आत्मा से अज्ञान चिपका हुआ था – अज्ञानम् आत्मनि अविविक्तम् अंग! अंग सम्बोधन है। उसका अर्थ है ‘अरे-अरे’। तो प्रथम ज्ञानी की आत्मा में अज्ञान चिपका हुआ था, अब वह निवृत्त हो गया। उसने फिर से चिन्तन किया, निरीक्षण किया – पुनरीक्षया, तो वह चित्र चला गया। वह पकड़ा गया, तब तो चित्र था। अब पुनः ईक्षा की – पुनः चिन्तन किया, तो वह चित्र चला गया!


आत्मा की स्थिति क्या है? न गृह्यते नापि विसृज्य आत्मा – आत्मा न पकड़ा, न छोड़ा जाता है। जिसे पकड़ या छोड़ सकेंगे, वह ‘नाना’ होगा। आत्मत्त्व को हम पकड़ नहीं सकते और न फेंक ही सकते हैं। वह तो स्वयं आप ही हैं। क्या आप अपने ही कंधे पर बैठ सकते हैं? पकड़ना या छोड़ना खुद नहीं, अपने से अलग को ही लागू होता है और जिसे लागू होता है, वह ‘नाना’ है।

कहते हैं ‘आत्मज्ञान प्राप्त करना है।’ पर क्या ‘आत्मज्ञान’ भी कोई चीज है? आत्मज्ञान यानि आत्मा को पकड़ना। आत्मा तो अपने स्थान पर ही है, उसे क्या पकडेंगे और क्या छोड़ेंगे? असल में जो छोड़ना था, उसी को पकड़ रखा है। उसे छोड़ दें, तो आत्मज्ञान है ही। आत्मज्ञान ‘पॉजिटिव’ (विधायक) नहीं, ‘निगेटिव’ (निषेधक) चीज है। ‘अनात्म’ को जो पकड़ रखा है, उसी को छोड़ना है। आत्मा को न पकड़ना है और न छोड़ना।

 (28.11) यथा हि भानोरुदयो नृ-चक्षुषां, तमो निहन्यान्न तु सद् विधते।
ऐवं समीक्षा निपुणा सती मे, हन्यात् तमिस्रं पुरुषस्य बुद्धेः ॥[2]

हमने देखा कि ज्ञानी केवल इच्छा से निवृत्त होता है। उसे कुछ भी करना नहीं पड़ता। निवृत्त होने के लिए कुछ कार्यक्रम भी नहीं करना पड़ता। अँधेरा फैला हुआ है, उसे दूर करना हो तो क्या करना पड़ेगा? केवल इच्छा यानि निरीक्षण से वह दूर होता है। हमने यह भी देखा कि आत्मा न पकड़ा जाता है, न उसका विसर्जन हो सकता है। यही बात इसमें उदाहरण से स्पष्ट की गयी है।

भानोः उदयः – सूर्योदय हुआ। सूर्य क्या करता है? मनुष्य की आँखों के सामने जो अँधेरा है, उसे दूर करता है – नृ-चक्षुषां तमो निहन्यात्। लेकिन न तु सद् विधत्ते – वह सत यानि विश्व को नहीं बनाता। विश्व तो पहले से है ही। वह विश्व-रचना नहीं करता। इतना ही काम करता है कि आपकी आँखें और विश्व के बीच जो अँधेरा था, उसे हटा देता है। विश्व तो पहले से ही था, उसे सूर्यनारायण ने प्रकट मात्र किया।

हम ग्राम-निर्माण की बातें करते हैं। लेकिन बाबा कहता है : ‘सूर्य क्या करता है? अँधेरा ही हटाता है। वह कोई निर्माण-कार्य नहीं करता। बाबा भी लोगों के दिलों का अँधेरा हटाने का काम करता है और उसी में उसका काम खतम हो जाता है। विश्व बनाने का काम सूर्यनारायण का नहीं।’

भगवान कह रहे हैं : ऐवं समीक्षा निपुणा सती मे – इस तरह जब मेरी समीक्षा निपुणा बनेगी, यानि मेरे बारे में ठीक से समीक्षा होगी, तब मनुष्य की बुद्धि का अँधेरा दूर होगा। यहाँ ‘मेरी समीक्षा’ का अर्थ है, ब्रह्मविद्या। ब्रह्मविद्या जब निपुणा होगी, तब सामने का अँधेरा दूर होकर आत्मतत्त्व प्रकट हो जायेगा। कारण, आत्मा तो है ही। उसे कुछ नया बनाना नहीं है। तमिस्रं यानि अज्ञान दूर हो जाने पर तो ज्ञान है ही। अज्ञान के कारण ही आत्म-तत्त्व प्रकट नहीं होता, इतनी ही बात है। इसीलिए कहा कि मेरी समीक्षा निपुणा बनेगी, तब आत्मा का दर्शन होगा।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भागवत-11.28.33
  2. भागवत-10.28.34

संबंधित लेख

भागवत धर्म सार
क्रमांक प्रकरण पृष्ठ संख्या
1. ईश्वर-प्रार्थना 3
2. भागवत-धर्म 6
3. भक्त-लक्षण 9
4. माया-तरण 12
5. ब्रह्म-स्वरूप 15
6. आत्मोद्धार 16
7. गुरुबोध (1) सृष्टि-गुरु 18
8. गुरुबोध (2) प्राणि-गुरु 21
9. गुरुबोध (3) मानव-गुरु 24
10. आत्म-विद्या 26
11. बद्ध-मुक्त-मुमुक्षु-साधक 29
12. वृक्षच्छेद 34
13. हंस-गीत 36
14. भक्ति-पावनत्व 39
15. सिद्धि-विभूति-निराकांक्षा 42
16. गुण-विकास 43
17. वर्णाश्रम-सार 46
18. विशेष सूचनाएँ 48
19. ज्ञान-वैराग्य-भक्ति 49
20. योग-त्रयी 52
21. वेद-तात्पर्य 56
22. संसार प्रवाह 57
23. भिक्षु गीत 58
24. पारतंत्र्य-मीमांसा 60
25. सत्व-संशुद्धि 61
26. सत्संगति 63
27. पूजा 64
28. ब्रह्म-स्थिति 66
29. भक्ति सारामृत 69
30. मुक्त विहार 71
31. कृष्ण-चरित्र-स्मरण 72
भागवत धर्म मीमांसा
1. भागवत धर्म 74
2. भक्त-लक्षण 81
3. माया-संतरण 89
4. बद्ध-मुक्त-मुमुक्षु साधक 99
5. वर्णाश्रण-सार 112
6. ज्ञान-वैराग्य-भक्ति 115
7. वेद-तात्पर्य 125
8. संसार-प्रवाह 134
9. पारतन्त्र्य-मीमांसा 138
10. पूजा 140
11. ब्रह्म-स्थिति 145
12. आत्म-विद्या 154
13. अंतिम पृष्ठ 155

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः