गोपी गीत -करपात्री महाराज पृ. 445

Prev.png

गोपी गीत -करपात्री महाराज

गोपी गीत 16

कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म सः।
स बुद्धिमान् मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकृत्।।’ श्रीमद्‌० गीता 4/18

अर्थात जो कर्म में अकर्म तथा अकर्म में कर्म को देखता है वहीं सब मनुष्यों में बुद्धिमान् है, वही सर्व-कर्म-कृत है। ब्रह्म-विद्या को प्राप्त कर ब्रह्म-साक्षात्कार, चेतन्याभिन्न, अखण्ड, परमानन्दघन भगवत-तत्त्व का अपरोक्ष अनुभव कर लेने पर सम्पूर्ण कर्मों का फल स्वतः प्राप्त हो जाता है। जैसे वाणी, कूप, तड़ागादि जितने भर भी जल के प्रयोजन हैं वे सर्वतः सम्प्लुतोदक स्थानीय महासमुद्र में अन्तर्भूत हो जाते हैं, वैसे ही सम्पूर्ण कर्म, सम्पूर्ण उपासनाएँ भगवत्-तत्त्व के अपरोक्ष साक्षात्कार से अन्तर्भूत हो जाते हैं। आप ही सम्पूर्ण कर्मों का फल हैं। एतावता कर्म एवं उपासना के सिद्धान्तों को जानते हुए ही हम ‘गतिविदो वयं पतिसुतान्वयभ्रातृबान्धवानतिविलंग्ध्य’ पति-पुत्र, बन्धु-बान्धव, कुटुम्ब, स्वजन-परिजन सबका उल्लंघन कर, लौकिक मर्यादाओं की अपेक्षा न कर आपकी शरण आई हैं।

‘तावत् कर्माणि कुर्वीत न निर्विद्येत यावता।
मत्कथाश्रवणदौ वा श्रद्धा यावन्न जायते।।’[1]

अर्थात् जब तक पूर्णतः वैराग्य हो जाय तब तक कर्म-काण्ड करते रहना चाहिए। जब तक भगवान् की मंगलमयी कथा-सुधा में अनन्य प्रीति, भक्ति, अनुरक्ति न उत्पन्न हो जाय तब तक कर्म-काण्ड का सांगोपांग निर्वाह करते रहना चाहिए; लेकिन सम्पूर्ण कर्म-काण्ड के परम-फल भगवत्-पादारविन्द में अनुरिक्त संपन्न हो जाने पर, भगवत्-कथा-सुधा में अनन्य प्रीति हो जाने पर, वैराग्य हो जाने पर सम्पूर्ण कर्मों का प्रयोजन सम्पूर्ण हो जाता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्रीमद् भा० 11/20/9

संबंधित लेख

गोपी गीत
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. भूमिका 1
2. प्रवेशिका 21
3. गोपी गीत 1 23
4 गोपी गीत 2 63
5. गोपी गीत 3 125
6. गोपी गीत 4 154
7. गोपी गीत 5 185
8. गोपी गीत 6 213
9. गोपी गीत 7 256
10. गोपी गीत 8 271
11. गोपी गीत 9 292
12. गोपी गीत 10 304
13. गोपी गीत 11 319
14. गोपी गीत 12 336
15. गोपी गीत 13 364
16. गोपी गीत 14 389
17. गोपी गीत 15 391
18. गोपी गीत 16 412
19. गोपी गीत 17 454
20. गोपी गीत 18 499
21. गोपी गीत 19 537

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः