गोपी गीत -करपात्री महाराज पृ. 359

Prev.png

गोपी गीत -करपात्री महाराज

गोपी गीत 12

व्यासजी के शिष्यों द्वारा कथित श्लोक को सुन्दर अमलात्मा; आत्माराम, महामुनीन्द्र, योगीन्द्र, शुकदेव जी महाराज के चित्त में भी वह सर्वाकर्षक स्वरूप प्रकट हुआ; उस स्वरूप-दर्शन से आनन्दोन्मत्त हो परमज्ञानी शुकदेवजी भी एक बार नाच उठे। इस हर्षोन्माद में भी अपनी अकिंचनता और भगवत् स्वरूप की अद्भुतता का अनुभव कर वे हताश होकर पुनः समाधिस्थ हो गए। शिष्यों ने यह सम्पूर्ण वृत्तान्त अपने गुरु श्री व्यासजी से निवेदन किया; व्यास जी ने शुकदेव जी का भाव समझकर, एक अन्य श्लोक बनाकर शिष्यों को पढ़ाया; गुरु-शिक्षित शिष्यगण पुनः शुकदेवजी के स्थान पर जाकर उस श्लोक का पाठ करने लगे-

‘अहो बकीयं स्तनकालकूटं,
जिघांसया पाययदप्यसाध्वी।
लेभै गर्ति धात्र्युचितां ततो न्यं-
कं वा दयालुं शरणं व्रजम।।’[1]

अर्थात, स्तनों में कालकूट विष लगाकर स्तन-पान से बालक की हत्या करने की आकांक्षा रखने वाली पूतना को भी जिन्होंने अत्यन्त दुर्लभ गति प्रदान की, ऐसे परम दयालु, अकारण करुण, करुणा-वरुणालय, शरणागत-वत्सल प्रभु अकिंचनाति अकिंचन से भी प्रेम करने वाले हैं, अपना लेने वाले हैं। बाल-हत्यारिणी पूतना अपावन वाञ्छा रखती हुई भी एक बार प्रभु-पादोन्मुख हो महत् गति को प्राप्त हुई।

“दह्यमानस्य देहस्य धूमश्चागुरुसौरभः।
उत्थितः कृष्णनिर्भुक्तसपद्याहतपाप्मनः।।35।।
पदभ्यां भक्तदिस्थाभ्यां वन्द्याभ्यां लोकवन्दितैः।
अङंग यस्याः समाक्रम्य भगवानपिबत् स्तनम्।।”37।।[2]

अर्थात, भगवान के स्तन-पान करने से ही उस राक्षसी पूतना के शरीर में अनोखी सुगन्ध समा गई; उसके शरीर से निकलती हुई यह कमल और पलाश पुष्पों के तुल्य सौरभ योजनों पर्यन्त फैल गई।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री0 भा0, 3/2/23
  2. श्रीमद् भाग0, 10/6/34,37

संबंधित लेख

गोपी गीत
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. भूमिका 1
2. प्रवेशिका 21
3. गोपी गीत 1 23
4 गोपी गीत 2 63
5. गोपी गीत 3 125
6. गोपी गीत 4 154
7. गोपी गीत 5 185
8. गोपी गीत 6 213
9. गोपी गीत 7 256
10. गोपी गीत 8 271
11. गोपी गीत 9 292
12. गोपी गीत 10 304
13. गोपी गीत 11 319
14. गोपी गीत 12 336
15. गोपी गीत 13 364
16. गोपी गीत 14 389
17. गोपी गीत 15 391
18. गोपी गीत 16 412
19. गोपी गीत 17 454
20. गोपी गीत 18 499
21. गोपी गीत 19 537

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः