व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में पुत्रदर्शन पर्व के अंतर्गत अध्याय 36 में व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करने का वर्णन हुआ है।[1]

जनमेजय-वैशम्पायन संवाद

जनमेजय ने पूछा- ब्रह्मन! राजा धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर ने परलोक से आये हुए पुत्रों, पौत्रों तथा सगे सम्बन्धियों के दर्शन करके क्या किया? वैशम्पायन जी ने कहा- नरेश्वर! मरे हुए पुत्रों का दर्शन एक महान आश्चर्य की घटना थी। उसे देखकर राजर्षि धृतराष्ट्र का दुःख-शोक दूर हो गया। वे फिर अपने आरम पर लौट आये। दूसरे सब लोग तथा महर्षिगण धृतराष्ट्र की अनुमति ले अपने-अपने अभीष्ट स्थानों को चले गये। महात्मा पाण्डव छोटे-बड़े सैनिकों और अपनी स्त्रियों के साथ पुनः महामना राजा धृतराष्ट्र के पीछे-पीछे गये। उस समय लोकपूजित बुद्धिमान सत्यवतीनन्दन ब्रह्मर्षि व्यास भी उस आरम पर गये तथा इस प्रकार बोले- ‘कौरवनन्दन महाबाहु धृतराष्ट्र तुमने श्रद्धा और कुल में बढ़े-चढ़े, वेद-वेदांगवेत्ता, ज्ञानवृद्ध, पुण्यकर्मा एवं धर्मज्ञ प्राचीन महर्षियों के मुख से नाना प्रकार की कथाएँ सुनी हैं; अतः अपने मन से शोक को निकाल दो, क्योंकि विद्वान पुरुष प्रारब्ध के विधान में दुःख नहीं मनाते हैं। ‘तुमने देवदर्शी नारद मुनि से देवताओं का गुप्त रहस्य भी सुन लिया है। वे सब वीर क्षत्रिय-धर्म के अनुसार शस्त्रों से पवित्र हुई शुभ गति को प्राप्त हुए हैं। जैसा कि तुमने देखा है, तुम्हारे सभी पुत्र इच्छानुसार विहार करने वाले स्वर्गवासी हुए हैं।

धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करने का वर्णन

‘ये बुद्धिमान राजा युधिष्ठिर अपने समस्त भाइयों, घर की स्त्रियों और सुहृदों के साथ स्वयं तुम्हारी सेवा में लगे हुए हैं। ‘अब इन्हें विदा कर दो। ये जायँ और अपने राज्य का काम सँभालें। इन लोगों को वन में रहते एक महीने से अधिक हो गया। ‘कुरुश्रेष्ठ! नरेश्वर! राज्य के बहुत से शत्रु होते हैं; अतः इसकी सदा ही यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिये।’ अनुपम तेजस्वी व्यास जी के ऐसा कहने पर प्रवचन कुशल कुरुराज धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर को बुलाकर इस प्रकार कहा- ‘अजातशत्रो! तुम्हारा कल्याण हो। तुम अपने भाइयों सहित मेरी बात सुनो। भूपाल! तुम्हारे प्रसाद से अब हम लोगों को किसी प्रकार का शोक कष्ट नहीं दे रहा है। ‘बेटा! तुम्हारे साथ रहकर तथा तुम-जैसे रक्षक से सुरक्षित होकर मैं उसी तरह आनन्द का अनुभव कर रहा हूँ, जैसे पहले हस्तिनापुर में करता था।
विद्वान! प्रियजनों की सेवा में लगे रहने वाले तुम्हारे द्वारा मुझे पुत्र का फल प्राप्त हो गया। तुम पर मेरा बहुत प्रेम है। महाबाहो! पुत्र! मेरे मन में तुम्हारे प्रति किंचिन्मात्र भी क्रोध नहीं है; अतः तुम राधानी को जाओ, अब विलम्ब न करो। ‘तुमको यहाँ देखकर मेरी तपस्या में बाधा पड़ रही है। यह शरीर तपस्या में लगा दिया था, परंतु तुम्हें देखकर फिर इसकी रक्षा करने लगा। बेटा! मेरी ही तरह तुम्हारी से दोनों माताएँ भी व्रत धारण पूर्वक सूखे पत्ते चबाकर रहा करती हैं। अब ये अधिक दिनों तक जीवन धारण नहीं कर सकतीं। ‘तुम्हारे समागम और व्यास जी के तपोबल से मुझे अपने परलोकवासी पुत्र दुर्योधन आदि के दर्शन हो गये; इसलिये मेरे जीवित रहने का प्रयोजन पूरा हो गया। अनघ! अब मैं कठोर तपस्या में संलग्न होऊँगा। तुम इसके लिये मुझे अनुमति दे दो।[1]

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 36 श्लोक 1-20

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः