धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में नारदागमन पर्व के अंतर्गत 38वें अध्याय में वैशम्पायन जी ने नारद जी के सम्मुख युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि के लौकिक अग्नि में दग्ध हो जाने का वर्णन करते हुए विलाप और अन्य पाण्डवों का भी रोदन करने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]-

युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप

युधिष्ठिर बोले- भगवान! हम-जैसे बन्धु-बान्धवों के रहते हुए भी कठोर तपस्या में लगे हुए महामना धृतराष्ट्र की अनाथ के समान मृत्यु हुई, यह कितने दुःख की बात है? ब्रह्मन! मेरा तो ऐसा मत है कि मनुष्यों की गति का ठीक-ठीक ज्ञान होना अत्यन्त कठिन है; जबकि विचित्रवीर्यकुमार धृतराष्ट्र को इस तरह दावानल से दग्ध होकर मरना पड़ा। जिन बाहुबलशाली नरेश के सौ पुत्र थे, जो स्वयं भी दस हजार हाथियों के समान बलवान थे, वे ही दावानल से जलकर मरे हैं, यह कितने दुःख की बात है? पूर्वकाल में सुन्दरी स्त्रियाँ जिन्हें सब ओर से ताड़ के पंखों द्वारा हवा करती थीं, उन्हें दावानल से दग्ध हो जाने पर गीधों ने अपनी पाँखों से हवा की है। जो बहुमूल्य शैय्या पर सोते थे और जिन्हें सूत तथा मागधों के समुदाय मधुर गीतों द्वारा जगाया करते थे, वे ही महाराज मुझ पापी की करतूतों से पृथ्वी पर सो रहे हैं। मुझे पुत्रहीना यशस्विनी गान्धारी के लिये उतना शोक नहीं है, क्योंकि वे पातिव्रत्य-धर्म का पालन करती थीं; अतः पतिलोक में गयी हैं। मैं तो उन माता कुन्ती के लिये ही अधिक शोक करता हूँ , जिन्होंने पुत्रों के समृद्धिशाली एवं परम समुज्ज्वल ऐश्वर्य को ठुकराकर वन में रहना पसंद किया था। हमारे इस राज्य को धिक्कार है, बल और पराक्रम को धिक्कार है तथा इस क्षत्रिय-धर्म को भी धिक्कार है! जिससे आज हम लोग मृतकतुल्य जीवन बिता रहे हैं।

विप्रवर! काल की गति अत्यन्त सूक्ष्म है, जिससे प्रेरित होकर माता कुन्ती ने राज्य त्यागकर वन में ही रहना ठीक समझा। युधिष्ठिर, भीमसेन और अर्जुन की माता अनाथ की भाँति कैसे जल गयी, यह सोचकर मैं मोहित हो जाता हूँ। सव्यसाची अर्जुन ने जो खाण्डव वन में अग्नि देव को तृप्त किया था, वह व्यर्थ हो गया। वे उस उपकार को याद न रखने के कारण कृतघ्न हैं- ऐसी मेरी धारणा है। जो एक दिन ब्राह्मण का वेश बनाकर अर्जुन से भीख माँगने आये थे, उन्‍हीं भगवान अग्निदेव ने अर्जुन की माँ को जलाकर भस्म कर दिया। अग्नि देव को धिक्कार है! अर्जुन की जो सुप्रसिद्ध सत्यप्रतिज्ञता है, उसको भी धिक्कार है! भगवान! राजा धृतराष्ट्र के शरीर को जो व्यर्थ (लौकिक) अग्नि का संयोग प्राप्त हुआ, यह दूसरी अत्यन्त कष्ट देने वाली बात जान पड़ती है। जिन्होंने पहले इस पृथ्वी का शासन करके अन्त में वैसी कठोर तपस्या का आश्रय लिया था, उन कुरुवंशी राजर्षि को ऐसी मृत्यु क्यों प्राप्त हुई? हाय, उस महान वन में मन्त्रों से पवित्र हुई अग्नियों के रहते हुए भी मेरे ताऊ लौकिक अग्नि से दग्ध होकर मृत्यु को प्राप्त हुए? मैं तो समझता हूँ कि अत्यन्त दुर्बल हो जाने के कारण जिनके शरीर में फैली हुई नस-नाड़ियाँ तक स्पष्ट दिखायी देती थीं, वे मेरी माता कुन्ती अग्नि का महान भय उपस्थित होने पर ‘हा तात! हा धर्मराज!’ कहकर कातर पुकार मचाने लगी होंगी। ‘भीमसेन! इस भय से मुझे बचाओ', ऐसा कहकर चारों ओर चीखती-चिल्लाती हुई मेरी माता को दावानल ने जलाकर भस्म कर दिया होगा। सहदेव मेरी माता को अपने सभी पुत्रों से अधिक प्रिय था; परंतु वह वीर माद्रीकुमार भी माँ को उस संकट से बचा न सका। यह सुनकर समस्त पाण्डव एक-दूसरे को हृदय से लगाकर रोने लगे। जैसे प्रलयकाल में पाँचों भूत पीड़ित हो जाते हैं, उसी प्रकार उस समय पाँचों पाण्डव दुःख से आतुर हो उठे। वहाँ रोदन करते हुए उन पुरुषप्रवर पाण्डवों के रोने का शब्द महल के विस्तार से अवरुद्ध हुए भूतल और आकाश में गूँजने लगा।


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 38 श्लोक 1-21

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः