कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में पुत्रदर्शन पर्व के अंतर्गत अध्याय 30 में कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन हुआ है।[1]

कुंती द्वारा कर्ण के जन्म का वर्णन

कुन्ती बोली- भगवन! आप मेरे श्वशुर हैं, मेरे देवता के भी देवता हैं; अतः मेरे लिये देवताओं से भी बढ़कर हैं (आज मैं आपके सामने जीवन का एक गुप्त रहस्य प्रकट करती हूँ)। मेरी यह सच्ची बात सुनिये। एक समय की बात है, परम क्रोधी तपस्वी ब्राह्मण दुर्वासा मेरे पिता के यहाँ भिक्षा के लिये आये थे। मैंने उन्हें अपने द्वारा की गयी सेवाओं से संतुष्ट कर लिया। मैं शौचाचार का पालन करती, अपराध से बची रहती और शुद्ध हृदय से उनकी आराधना करती थी। क्रोध के बड़े-से-बड़े कारण उपस्थित होने पर भी मैंने कभी उन पर क्रोध नहीं किया। इस से वे वरदायक महामुनि मुझ पर बहुत प्रसन्न हुए। जब उनका कार्य पूरा हो गया तब वे बोले- ‘तुम्हें मेरा दिया हुआ वरदान अवश्य स्वीकार करना पड़ेगा।’ उन की बात सुनकर मैंने शाप के भय से पुन: उन ब्रह्मर्षि से कहा –‘भगवन्! ऐसा ही हो। ‘तब वे ब्राह्मण देवता फिर मुझसे बोले– ‘भद्रे! तुम धर्म की जननी होओगी। शुभानने! तुम जिन देवताओं का आवाहन करोगी, वे तुम्हारे वश में हो जायँगे’। यों कहकर वे ब्रह्मर्षि अन्तर्धान हो गये। उस समय मैं वहाँ आश्चर्य से चकित हो गयी। किसी भी अवस्था में उनकी बात मुझे भूलती नहीं थी।

एक दिन जब मैं अपने महल की छत पर खड़ी थी, उगते हुए सूर्य पर मेरी दृष्टि पड़ी। महर्षि दुर्वासा के वचनों का स्मरण करके मैं दिन-रात सूर्य देव को चाहने लगी। उस समय मैं बाल-स्वभाव से युक्त थी। सूर्य देव के आगमन से किस दोष की प्राप्ति होगी, इसे मैं नहीं समझ सकी। इधर मेरे आवाहन करते ही भगवान सूर्य पास आकर खड़े हो गये। वे अपने दो शरीर बनाकर एक से आकाश में रहकर सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशित करने लगे और दूसरे से पृथ्वी पर मेरे पास आ गये। मैं उन्हें देखते ही काँपने लगी। वे बोले- ‘देवि! मुझ से कोई वर माँगो।’ तब मैंने सिर झुकाकर उन के चरणों में प्रणाम किया और कहा- ‘कृपया यहाँ से चले जाइये।’ तब उन प्रचण्डरश्मि सूर्य ने मुझ से कहा- ‘मेरा आवाहन व्यर्थ नहीं हो सकता। तुम कोई-न-कोई वर अवश्य माँग लो अन्यथा मैं तुम को और जिस ने तुम्हें वर दिया है, उस ब्राह्मण को भी भस्म कर डालूँगा’। तब मैं उन निरपराध ब्राह्मण को शाप से बचाती हुई बोली-‘देव! मुझे आप के समान पुत्र प्राप्त हो।’ इतना कहते ही सूर्य देव मुझे मोहित करके अपने तेज के द्वारा मेरे शरीर में प्रविष्ट हो गये। तत्पश्चात् बोले- ‘तुम्हें एक तेजस्वी पुत्र प्राप्त होगा।’ ऐसा कहकर वे आकाश में चले गये। तब से मैं इस वृत्तान्त को पिताजी से छिपाये रखने के लिये महल के भीतर ही रहने लगी और जब गुप्त रूप से बालक उत्पन्न हुआ तो उसे मैंने पानी में बहा दिया। वही मेरा पुत्र कर्ण था। विप्रवर! उस के जन्म के बाद पुनः उन्हीं भगवान सूर्य की कृपा से मैं कन्या भाव को प्राप्त हो गयी। जैसा कि उन महर्षि ने कहा था, वैसा ही हुआ।[1]

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 30 श्लोक 1-16

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः