भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 8

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

पिता के लिये महान् त्याग

देवता और दैत्य दोनों ही इससे प्रेम करते हैं और तो क्या भगवान् के अवतार स्वयं महर्षि परशुराम ने अपने सब दिव्य एवं अमोघ अस्त्र-शस्त्र इसे दे दिये हैं। यह बड़ा ही संयमी, सदाचारी, भगवद् भक्तिनिष्ठ और तत्वज्ञानी है। अब मैं इसे आपको सौंपती हूँ आप ले जाइये। पुत्र के मिलने से शान्तनु को बड़ी प्रसन्नता हुई। वे देवव्रत को अपने साथ लेकर अपनी राजधानी में लौट आये। अब उनके आनन्द की सीमा नहीं रही। देवव्रत को उन्होंने युवराज बना दिया। सारी प्रजा देवव्रत की सच्चरित्रता और साधुता से प्रसन्न हो गयी। राजा शान्तनु अपने राज्य का सारा भार देवव्रत को सौंपकर स्वच्छन्द विचरने लगे। इस प्रकार चार वर्ष बीत गये।

भगवान की लीला जानी नहीं जाती। कब किसके मन में कौन-सी प्रेरणा कर देंगे? कब किसके शरीर द्वारा कौन-सा काम कर लेंगे? यह बात केवल वही जानते हैं। देवव्रत को युवराज बनाकर शान्तनु निश्चिन्त हो गये थे। उनके मन में फिर विषय-वासना उठेगी और वे पुन: संसार के चक्कर में पड़ जायेंगे- यह आशा किसी को भी नहीं थी। अब यही समझा जा रहा था कि इनके पास इतना बड़ा साम्राज्य है, देवव्रत जैसा पुत्र है, अब तो ये केवल भगवान् के भजन में ही अपना समय बितावेंगे, परंतु भगवान् की दूसरी ही इच्छा थी। भगवान् को तो अभी इनका विवाह करवाकर एक महान् वंश की सृष्टि करनी थी और हुआ भी ऐसा ही।

एक दिन महाराज शान्तनु घूमते-फिरते यमुना किनारे पहुँच गये। वहाँ पर एक तरह की दिव्य अपूर्व सुगन्ध फैल रही थी। शान्तनु बहुत प्रसन्न हुए और वह सुगन्ध कहाँ से आ रही है इसका पता लगाने लगे। आगे बढ़ने पर जल के किनारे एक परम सुन्दरी कन्या को देखकर सम्राट ने पूछा-'तुम कौन हो और यहाँ किसलिये आयी हो?' कन्या ने उत्तर दिया कि 'मैं दाशराज की पुत्री हूँ तथा यहाँ से नाव द्वारा आगुन्तकों को उस पार पहुँचाती हूँ।' महाराज शान्तनु उसकी सुन्दरता को देखकर उस पर मोहित हो गये और उन्होंने उस कन्या के धर्मपिता निषादराज के पास जाकर अपनी इच्छा प्रकट की। दाशराज ने कहा- 'महाराज! यह तो सभी जानते हैं कि लड़की अपने घर नहीं रखी जा सकती। उसे किसी-न-किसी को देना ही पड़ेगा। देने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है, आप देश के स्वामी हैं। यदि यह लड़की आपकी हो सके तो इससे बढ़कर मेरे लिये सौभाग्य की बात और क्या होगी। आप सत्यवादी हैं। मैं आपके वचनों पर विश्वास करता हूँ। आप-जैसे सत्पात्र को कन्या देने की मेरी हार्दिक इच्छा भी है तथापि मैंने पहले ही एक प्रण कर लिया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः