भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 93

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

पितामह का उपदेश

एक बार ब्राह्मण वेशधारी इन्द्र ने पूछा कि 'दैत्यराज! आपने तीनों लोकों का राज्य किस प्रकार प्राप्त किया? प्रह्लाद ने कहा- 'ब्राह्मण! मैं राजा होने के अभिमान से ब्राह्मणों का तिरस्कार नहीं करता। सम्मानपूर्वक उनका उपदेश ग्रहण करता हूँ और उसके अनुसार आचरण करता हूँ। वे मेरी सेवा और सच्चरित्रता से प्रसन्न होकर मुझे उपदेश किया करते हैं।' उपदेश के पश्चात् प्रह्लाद ने इन्द्र से कहा-' ब्राह्मण! मैं तुम्हारी सेवा से बहुत प्रसन्न हूँ, तुम्हारी सेवा से बहुत प्रसन्न हूँ, तुम्हारी जो इच्छा हो माँग लो।' ब्राह्मण ने कहा-'यदि आप प्रसन्न होकर मुझे वर देना चाहते हैं, तो अपनी सच्चरित्रता मुझे दे दीजिये।' ब्राह्मण की प्रार्थना प्रह्लाद ने स्वीकार की। उन्होंने अपनी सच्चरित्रता इन्द्र को दे दी। इन्द्र वहाँ से चले गये।

इसी समय प्रह्लाद के शरीर से एक छाया निकली। प्रह्लाद के पूछने पर उस छाया ने उत्तर दिया कि मेरा नाम सच्चरित्रता (शील) है, आपने मुझे त्याग दिया है, मैं अब उसी ब्राह्मण के शरीर में रहूँगी। वह छाया चली गयी। उसके प्रह्लाद के शरीर से धर्म, सत्य, बल और लक्ष्मी सभी क्रमश: निकलकर आये, सबने अपना परिचय देकर प्रह्लाद से विदा माँगी और सब-के-सब चले गये; क्योंकि जहाँ सच्चरित्रता रहती है वहीं वे सब रहते हैं। सच्चरित्रता क्या है? मन से, वाणी से और आचरण से किसी का अनिष्ट न करना, दान करना और सब पर दया करना- यही सच्चरित्रता है। जिस काम से किसी भला न होता हो और जिससे समाज में लज्जा प्राप्त होती हो, ऐसा काम कभी नहीं करना चाहिये। दुश्चरित्र को कभी ऐश्वर्य नहीं मिल सकता। मिल भी जाये तो ठहर नहीं सकता। जिसे स्थिर सुख और सम्पत्ति प्राप्त करनी हो, उसे सच्चरित्र बनना चाहिये।

अतिथि-सत्कार और शरणागत रक्षा मनुष्य के परम धर्म हैं। मनुष्य के ही क्यों, पशु-पक्षियों के जीवन में भी यह बात देखी गयी है और उन्होंने इसके द्वारा वह गति प्राप्त की है; जो मनुष्यों को दुर्लभ है। इस विषय में परशुराम ने मुचुकुन्द से बड़ी सुन्दर कथा कही है। पुराने जमाने में एक बड़ा ही निष्ठुर बहेलिया था। उसकी क्रूरता से ऊबकर भाई-बन्धुओं ने भी उसे छोड़ दिया था। पशु-पक्षियों को मारना ही उसका काम था।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः