भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 88

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

पितामह का उपदेश

भीष्म का इतना जीवन-अध्ययन कर लेने के पश्चात् हम नि:संकोच भाव से कह सकते हैं कि भीष्म महात्मा पुरुष हैं। उनका जीवन निष्काम कर्मयोग का मूर्तिमान् स्वरुप है। उनके जीवन में महान् पुरुषार्थ भरा हुआ है। भगवान् पर उनकी अविचल श्रद्धा है। वे एक क्षण के लिये भी भगवान् को नहीं भूलते और यहाँ तक कि स्वयं भगवान् भी उनका ध्यान करते हैं। उन्हीं भीष्म के द्वारा भगवान् के ज्ञान का विस्तार होने वाला है। यही बात इसके पहले अध्याय में आ चुकी है कि भीष्म ने अपने व्यक्तिगत ज्ञान का उपदेश करना अस्वीकार कर दिया। भगवान् श्रीकृष्ण ने उन्हें अपने ज्ञान का दान किया। अब भीष्म वास्तव में ज्ञान-उपदेष करने के अधिकारी हुए। ऐसे अधिकार पर आरुढ़ होकर जो ज्ञान का उपदेश करता है, वही सच्चा उपदेशक है। यों तो आजकल उपदेशकों की बाढ़ आ गयी है; परंतु कौन है भीष्म-जैसा उपदेशक, जिसे भगवान् का साक्षात् आदेश प्राप्त हुआ है?

पूर्व निश्चय के अनुसार दूसरे दिन सब लोग भीष्म पितामह की शरशय्या के पास उपस्थित हुए। बड़े-बड़े ऋषि-महर्षि पहले से ही आ गये थे। देवर्षि नारद और युधिष्ठिर की प्रेरणा से भगवान् श्रीकृष्ण ने भीष्म पितामह से वार्तालाप प्रारम्भ किया। श्रीकृष्ण ने कहा-'पितामह! आज की रात में आपको कोई कष्ट तो नहीं हुआ? आपका शरीर पीड़ारहित और मन शान्त है न?' पितामह ने कहा-'श्रीकृष्ण! तुम्हारी कृपा से मोह, दाह, थकावट,उद्वेग और रोग सब दूर हो गये। तुम्हारी कृपादृष्टि के फलस्वरुप मुझे तीनों काल का ज्ञान हो गया है। वेद-वेदान्तोक्त धर्म, सदाचार, वर्णाश्रम-देश-जाति और कुल के धर्म -सब मेरे हृदय में जाग गये हैं। इस समय मेरी बुद्धि निर्मल और चित्त स्थिर है। मैं तुम्हारे चिन्तन से पुन: जीवित हो गया हूँ। अब मैं धार्मिक और आध्यात्मिक प्रश्नों का उत्तर दे सकता हूँ, परंतु एक बात तुमसे पूछनी है, वह यह कि तुमने स्वयं युधिष्ठिर को उपदेश क्यों नहीं दिया?'

Next.png


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः