भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 60

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी

मैं बूढ़ा हूँ, मेरी आयु के अब थोड़े ही दिन बाकी हैं। मुझसे जो कुछ हो सकता है, वह कर रहा हूँ। तुम मेरा पराक्रम देखना चाहते हो, अच्छा देखो! मैं अकेला ही पाण्डवों को और पाण्डव के सब सैनिकों को रोकता हूँ।' भीष्म पितामह के मुँह से ये शब्द निकलते ही कौरवों की सेना में शंख बजने लगे। सब लोग अपने प्रतिपक्षियों पर आक्रमण करने के लिये दौड़ पड़े। पाण्डवों की सेना में भी अनेकों प्रकार के मारु बाजे बजने लगे।

उस दिन का युद्ध अद्भुत युद्ध था। कुरुक्षेत्र की सारी भूमि में सिर-ही-सिर दीखते थे। कोई मारो-मारो, काटो-काटो कर रहा था तो किसी के पैर, किसी के हाथ कट गये थे, वह युद्धभूमि में पड़ा कराह रहा था। महावीर भीष्म बाणवर्षा द्वारा दसों दिशाओं को एकाकार करते हुए पाण्डव-पक्ष के वीरों के नाम ले-लेकर उन्हें मारने लगे। उस समय अकेले भीष्म फुर्ती के कारण सैकड़ों, हजारों रुप मं दीख रहे थे। उनके बाणों से चोट खाकर पाण्डवों की सेना अचेत-सी हो गयी और हाहाकार करने लगी। पाण्डवों के सैनिक भागने लगे।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा-'देखो! अब बड़ा भयंकर समय सामने आ गया है, इस समय यदि तुम भीष्म पर प्रहार न करोगे तो तुम्हारा किया-कराया कुछ नहीं होगा। तुमने पहले प्रतिज्ञा की थी कि जो भी मुझसे युद्धभूमि में लड़ने आयेगा चाहे वह भीष्म, द्रोण अथवा कृप ही क्यों न हों मैं उनको और उनके अनुचरों को मारुंगा। अब समय आ गया है, अपनी प्रतिज्ञा पूरी करो।' अर्जुन ने कहा कि 'मेरा रथ उनके पास ले चलो।' भगवान् ने रथ बढ़ाया। अर्जुन का रथ भीष्म की ओर जाते देखकर सैनिकों की हिम्मत बढ़ी, वे भी लौटे, फिर घमासान युद्ध होने लगा। अर्जुन ने शीघ्रता से बाण चलाकर भीष्म पितामह के धनुष की कई डोरी काट डाली। भीष्म ने अर्जुन को शाबाशी दी और दृढ़तापूर्वक युद्ध करने के लिये कहा।

भीष्म ने अपने तीक्ष्ण बाणों से श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनों को ही व्यथित किया, उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गये। भीष्म के बाणों से सारी सेना पीड़ित हो गयी और भागने लगी। श्रीकृष्ण सोचने लगे कि भीष्म पितामह तो अपना पूरा पराक्रम दिखा रहे हैं और अर्जुन उनके साथ कोमल युद्ध कर रहा है। अर्जुन के मन में उनके प्रति गुरुभाव है न। इसी से वह उनके प्रति कठोर बाणों का उपयोग नहीं करता।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः