मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास पृ. 4

मेरे तो गिरधर गोपाल -स्वामी रामसुखदास

1. मेरे तो गिरधर गोपाल

Prev.png

पीछे तो सब बिगड़ेगी ही, फिर अपना काम बिगाड़कर बात बिगड़े तो क्या लाभ? अपने तो अभी-अभी भगवान के हो जाओ। तुम तुम्हारे, हम हमारे। हमारा कोई नहीं, हम किसी के नहीं, केवल भगवान हमारे हैं, हम भगवान के हैं। भगवान् के चरणों की शरण होकर मस्त हो जाओ। कौन राजी है, कौन नाराज; कौन मेरा है, कौन पराया, इसकी परवाह मत करो। वे निन्दा करें या प्रशंसा करें; तिरस्कार करें या सत्कार करें, उनकी मरजी। हमें निन्दा-प्रशंसा, तिरस्कार-सत्कार से कोई मतलब नहीं। सब राजी हो जायँ तो हमें क्या मतलब और सब नाराज हो जायँ तो हमें क्या मतलब?

केवल एक भगवान मेरे हैं- इससे बढ़कर न यज्ञ है, न तप है, न दान है, न तीर्थ है, न विद्या है, न कोई बढ़िया बात है। इसलिये भगवान् को अपना मानते हुए हरदम प्रसन्न रहो। न जीने की इच्छा हो, न मरने की इच्छा हो। न जाने की इच्छा हो, न रहने की इच्छा हो। एक भगवान् से मतलब हो। एक भगवान् के सिवाय मेरा और कोई है ही नहीं। अनन्त ब्रह्माण्डों में केश जितनी अथवा तिनके जितनी चीज भी अपनी नहीं है। हमारा कुछ है ही नहीं, हमारा कुछ था ही नहीं, हमारा कुछ होगा ही नहीं, हमारा कुछ हो सकता ही नहीं। इसलिये एक भगवान् को अपना मान लो तो निहाल हो जाओगे। भगवान् के सिवाय किसी से स्वप्न में भी मतलब नहीं। किसी की गुलामी करने की जरूरत नहीं। हमें किसी से क्या लेना है और क्या देना है। हमारे जो सम्बन्धी हैं, उनका कितने दिन का साथ है। ‘सपना-सा हो जावसी, सुत कुटुम्ब धन धाम’! स्वप्न तो याद रहता है, पर उनकी याद भी नहीं रहेगी। जैसे स्वप्न को नापसन्द कर देते हो तो उसको भूल जाते हो, ऐसे ही संसार को नापसंद कर दो तो उसको भूल जाओगे। संसार में यह आदमी ठीक है, यह बेठीक है; ऐसा हो जाय, ऐसा नहीं हो- यह केवल मोह है। मोह सम्पूर्ण व्याधियों का मूल है- ‘मोह सकल ब्याधिन्ह कर मूला’[1]ठीक हो या बेठीक, हमें क्या मतलब? दूसरे ही हमारी गरज करेंगे, हमें किसी की क्या गरज? संसार के आदमियों से हमें क्या मतलब? बस, एक ही बात याद रखो- ‘मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरों न कोई’।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मानस, उत्तर० 121/15।

संबंधित लेख

मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः