मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास पृ. 68

मेरे तो गिरधर गोपाल -स्वामी रामसुखदास

10. मुक्ति स्वाभाविक है

Prev.png

परमात्मतत्त्व समान रूप से सबमें परिपूर्ण है। सबमें परिपूर्ण होने पर भी विलक्षणता यह है कि वह ज्यों-का-त्यों रहता है, जबकि संसार में प्रतिक्षण परिवर्तन होता है। गीता में आया है-

 
प्रकृतिं पुरुषं चैव विद्ध्यनादी उभावपि ।
विकारांश्च गुणांश्चैव विद्धि प्रकृतिसम्भवान् ।।[1]

‘प्रकृति और पुरुष दोनों को ही तुम अनादि समझो और विकारों को तथा गुणों को भी प्रकृति से ही उत्पन्न समझो।’

यद्यपि प्रकृति और पुरुष- दोनों ही अनादि हैं, तथापि परिवर्तनशील विकार और गुण प्रकृति से ही होते हैं। पुरुष (जीवात्मा) अपरिवर्तनशील है।

 
कार्यकरणकर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिरुच्यते ।
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्त्तृत्वे हेतुरुच्यते ।।[2]

‘कार्य और करण के द्वारा होने वाली क्रियाओं को उत्पन्न करने में प्रकृति हेतु कही जाती है और सुख-दुःखों के भोक्तापन में पुरुष हेतु कहा जाता है।’

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 13। 19
  2. गीता 13। 20

संबंधित लेख

मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः