मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास पृ. 39

मेरे तो गिरधर गोपाल -स्वामी रामसुखदास

6. संसार का असर कैसे छूटे ?

Prev.png

मन का सम्बन्ध प्रकृति के साथ है और आपका सम्बन्ध परमात्मा के साथ है। आपने मन के साथ अपना सम्बन्ध मान लिया तो अब दुःख पाना ही पड़ेगा। अब आप मन से, शरीर से जो काम करोगे, उसका पाप-पुण्य आपको लगेगा ही। कुत्ते के मन में कुछ भी आये, उससे आपको क्या मतलब? ऐसे ही इस मन में कुछ भी आये, उससे आपको क्या मतलब? आपका सम्बन्ध शरीर-इन्द्रियाँ-मन-बुद्धि के साथ नहीं है, प्रत्युत परमात्मा के साथ है- इस बात को समझाने के लिये ही गीता में भगवान कहते हैं- ‘ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः’[1] ‘इस संसार में जीव बना हुआ आत्मा मेरा ही सनातन अंश है’। इस बात को समझ लो तो आपकी वृत्तियों में, आपके साधन में फर्क पड़ जायगा।

आप अपने को ‘मैं हूँ’- इस तरह जानते हैं। इसमें ‘मैं’ तो जड़ है और ‘हूँ’ चेतन है। ‘मैं’ के कारण से ‘हूँ’ है। अगर 'मैं' (अहम्) ना रहे तो 'हूँ' नही रहेगा, प्रत्युत केवल 'है’ (चिन्मय सत्ता मात्र) रह जायगा। इसी बात को गीता में भगवान् ने कहा है कि जब साधक निर्मम-निरहंकार हो जाता है, तब उसकी स्थिति ब्रह्म में हो जाती है- ‘एषा ब्राह्मी स्थितिः’।[2]

अहंकार हमारा स्वरूप नहीं है। अहंकार अपरा प्रकृति है और हम परा प्रकृति हैं। हम अलग हैं, अहंकार अलग है। जैसे, जाग्रत् और स्वप्न में अहंकार जाग्रत् रहता है, पर सुषुप्ति में अहंकार जाग्रत् नहीं रहना, प्रत्युत अविद्या में लीन हो जाता है। सुषुप्ति में अहंकार न रहने पर भी हम रहते हैं। हमारा स्वरूप अशरीरी है। जैसे भगवान् अव्यक्त हैं,[3] ऐसे ही उनका अंश होने से हम भी स्वरूप से अव्यक्त (निराकार) हैं। अव्यक्त मूर्ति का अंश भी अव्यक्त मूर्ति ही होगा। यह शरीर तो भोगायतन (भोगने का स्थान) है। जैसे हम रसोईघर में बैठकर भोजन करते हैं, ऐसे ही हम शरीर में रहकर कर्मफल भोगते हैं। इसलिये साधक को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिये कि मैं अव्यक्त (निराकार)- रूप हूँ, मनुष्य रूप नहीं हूँ। साधन करने वाला शरीर नहीं होता। इसीलिये हम कहते हैं कि मैं बचपन में जो था, वही मैं आज हूँ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 15। 7
  2. गीता 2। 72
  3. मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिन। (गीता 9/4)
    'यह सब संसार मेरे निराकार स्वरूप से व्याप्त है।'

संबंधित लेख

मेरे तो गिरधर गोपाल -रामसुखदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः