भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 74

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन

युधिष्ठिर ने कहा- 'भगवन्! तुम्हारा कहना सर्वथा ठीक है। तुम्हारे सामने कोई भी नहीं ठहर सकता। मेरा यह सौभाग्य है कि मैंने तुम्हें सहायक पाया है, परंतु अपने गौरव और तुम्हारे गौरव का ख्याल करके मैं तुम्हें युद्ध में लगाना नहीं चाहता। जब लोग तुम्हें प्रतिज्ञा तोड़ने वाला कहेंगे तो मेरे हृदय में कितनी व्यथा होगी। श्रीकृष्ण! भीष्म मुझ पर अपार स्नेह करते हैं, बचपन में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने ही मेरा लालन-पालन किया। उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम तुम्हारी जीत की बात किया करेंगे और दुर्योधन की ओर से लड़ेंगे। अब उन पर विजय प्राप्त करने का उपाय उन्हीं से पूछना चाहिये। मुझे तो यही ठीक जँचता है, आगे तुम लोगों की जो सम्मति हो।' श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर की बातों का अनुमोदन किया। सब भीष्म पितामह के पास गये।

यथायोग्य शिष्टाचार के पश्चात् भीष्म पितामह ने कहा- 'वीरो! बताओ तुम्हारी प्रसन्नता के लिये मैं क्या करुं? वह कार्य कठिन होने पर भी मैं अवश्य करुंगा।' युधिष्ठिर ने पितामह के बार-बार पूछने पर दीनभाव से कहा- 'पितामह! हमारी जीत कैसे हो? हमें राज्य किस प्रकार मिले? इस नरसंहार से हम लोग कैसे बचें? आपके जीवित रहते यही सब सम्भव नहीं। आप कृपा करके अपनी मृत्यु का उपाय हमें बता दीजिये।' भीष्म ने कहा- 'मेरे जीते-जी तुम जीत नहीं सकते। यदि तुम विजय प्राप्त करना चाहते हो तो मुझ पर कठोर प्रहार करके पहले मुझे मार डालो। मैं तुम्हें कठोर-से-कठोर बाण चलाने की आज्ञा देता हूँ। तुम पहले मेरे मारने का ही प्रयत्न करो।'

धर्मराज युधिष्ठिर ने कहा- 'आपको इन्द्र के सहित सब देवता और दैत्य इकट्ठे होकर जीतना चाहें तो भी जीत नहीं सकते। अब आप ही बतलावें कि आपको हम लोग कैसे जीतें?' भीष्म पितामह ने कहा-'बात तो ऐसी ही है, यदि मैं शस्त्रास्त्र का परित्याग कर दूँ तभी देवता भी मार सकते हैं। जब तक हाथ में शस्त्र रहेंगे, तब तक मुझे कोई भी नहीं मार सकेगा। धर्मपुत्र! मेरा यह नियम है कि शस्त्र का त्याग किये हुए, कवचहीन, गिरे हुए, ध्वजाहीन, भागते हुए, डरे हुए, शरणागत, स्त्री, स्त्रियों के नाम रखने वाले, विकलांग, अपने पिता के एकमात्र पुत्र, संतानहीन और नपुंसक से युद्ध न करूँ। मैंने पहले ही प्रतिज्ञा की है कि द्रुपद के पुत्र शिखण्डी पर मैं शस्त्र-प्रहार नहीं कर सकता, क्योंकि पहले वह स्त्री रह चुका है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः