अश्वत्थामा का कृतवर्मा और कृपाचार्य से सलाह लेना

महाभारत सौप्तिक पर्व के अंतर्गत पहले अध्याय में संजय ने अश्वत्थामा का कृतवर्मा और कृपाचार्य से सलाह लेने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]-

अश्वत्थामा का कृतवर्मा और कृपाचार्य से सलाह लेना

संजय बोले- राजन! इस प्रकार विचार करके प्रतापी द्रोणपुत्र ने रात को सोते समय पांचालों सहित पाण्डवों को मार डालने का निश्चय किया। क्रूरतापूर्ण बुद्धि का आश्रय ले बारंबार उपर्युक्त निश्चय करके अश्वत्थामा ने सोये हुए अपने मामा कृपाचार्य तथा भोजवंशी कृतवर्मा को भी जगाया। जागने पर महामनस्वी महाबली कृपाचार्य और कृतवर्मा ने जब अश्वत्थामा का निश्चय सुनाए तब वे लज्जा से गड़ गये और उन्हें कोई उचित उत्तर नहीं सूझा। तब अश्वत्थामा दो घड़ी तक चिन्तामग्न रहकर अश्रुगद्गद वाणी में इस प्रकार बोला- 'संसार का अद्वितीय वीर महाबली राजा दुर्योधन मारा गया, जिसके लिये हम लोगों ने पाण्डवों के साथ वैर बाँध रखा था। जो किसी दिन ग्यारह अक्षौहणी सेनाओं का स्वामी था वह राजा दुर्योधन विशुद्ध पराक्रम का परिचय देता हुआ अकेला युद्ध कर रहा था। किंतु बहुत-से नीच पुरुषों ने मिलकर युद्ध स्थल में उसे भीमसेन के द्वारा धराशायी करा दिया। एक मूर्धाभिषिक्त सम्राट के मस्तक पर लात मारते हुए नीच भीमसेन ने यह बड़ा ही क्रूरतापूर्ण कार्य कर डाला है। पांचाल योद्धा हर्ष में भरकर सिंहनाद करते हल्ला मचाते हँसते सैकड़ों शंख बजाते और डंके पीटते हैं।

शंखध्वनि से मिला हुआ नाना प्रकार के वाद्यों का गम्भीर एवं भयंकर घोष वायु से प्रेरित हो सम्पूर्ण दिशाओं को भरता-जान पड़ता है। हींसते हुए घोड़ों और चिंग्घाड़ते हुए हाथियों की आवाज के साथ शूरवीरों का यह महान सिंहनाद सुनायी दे रहा है। हर्ष में भरकर पूर्व दिशा की ओर वेगपूर्वक जाते हुए पाण्डव योद्धाओं के रथों के पहियों के ये रोमांचकारी शब्द कानों में पड़ रहे हैं। हाय! पाण्डवों ने धृतराष्ट्र के पुत्रों और सैनिकों का जो यह विनाश किया है, इस महान संहार से हम तीन ही बच पाये हैं। कितने ही वीर सौ-सौ हाथियों के बराबर बलशाली थे और कितने ही सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्रों की संचालन-कला में कुशल थे किन्तु पाण्डवों ने उन सबको मार गिराया। मैं इसे समय का ही फेर समझता हूँ। निश्चय ही इस कार्य से ठीक ऐसा ही परिणाम होने वाला था। हम लोगों के द्वारा अत्यन्त दुष्कर कार्य किया गया तो भी इस युद्ध का अन्तिम फल इस में प्रकट हुआ। यदि आप दोनों की बुद्धि मोह से नष्ट न हो गयी हो तो इस महान संकट के समय अपने बिगड़े हुए कार्य को बनाने के उद्देश्य से हमारे लिये क्या करना श्रेष्ठ होगा यह बताइये।


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत सौप्तिक पर्व अध्याय 1 श्लोक 52-69

सम्बंधित लेख

महाभारत सौप्तिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


अश्वत्थामा, कृपाचार्य और कृतवर्मा का वन में विश्राम | अश्वत्थामा के मन में क्रूर संकल्प का उदय | अश्वत्थामा का कृतवर्मा और कृपाचार्य से सलाह लेना | कृपाचार्य द्वारा सत्पुरुषों से सलाह लेने की प्रेरणा देना | अश्वत्थामा द्वारा अपना क्रुरतापूर्ण निश्चय बताना | कृपाचार्य द्वारा अगले दिन युद्ध करने की सलाह देना | अश्वत्थामा का उसी रात्रि आक्रमण का आग्रह | अश्वत्थामा और कृपाचार्य का संवाद | अश्वत्थामा का पांडवों के शिबिर की ओर प्रस्थान | अश्वत्थामा द्वारा शिबिरद्वार पर उपस्थित पुरुष पर प्रहार | अश्वत्थामा का शिव की शरण में जाना | अश्वत्थामा द्वारा शिव की स्तुति | अश्वत्थामा के सामने अग्निवेदी और भूतगणों का प्राकट्य | अश्वत्थामा द्वारा शिव से खड्ग प्राप्त करना | अश्वत्थामा द्वारा सोये हुए पांचाल आदि वीरों का वध | कृतवर्मा और कृपाचार्य द्वारा भागते हुए सैनिकों का वध | दुर्योधन को देखकर कृपाचार्य और अश्वत्थामा का विलाप | पांचालों के वध का वृतांत सुनकर दुर्योधन का प्राण त्यागना

ऐषीक पर्व

युधिष्ठिर का अपने पुत्रों एवं पांचालों के वध का वृतांत सुनकर विलाप | युधिष्ठिर का मारे हुए पुत्रादि को देखकर भाई सहित शोकातुर होना | युधिष्ठिर एवं द्रौपदी का विलाप | द्रौपदी द्वारा अश्वत्थामा के वध का आग्रह | भीमसेन का अश्वथामा को मारने के लिए प्रस्थान | श्रीकृष्ण द्वारा अश्वत्थामा की चपलता तथा क्रूरता का वर्णन और भीम की रक्षा का आदेश | श्रीकृष्ण, अर्जुन और युधिष्ठिर का भीमसेन के पीछे जाना | अश्वत्थामा के द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग | अर्जुन के द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग | ब्रह्मास्त्र को शांत कराने हेतु वेदव्यास और नारद का प्रकट होना | अर्जुन द्वारा अपने ब्रह्मास्त्र का उपसंहार | अश्वत्थामा का मणि देकर पांडवों के गर्भों पर दिव्यास्त्र छोड़ना | श्रीकृष्ण से शाप पाकर अश्वत्थामा का वन को प्रस्थान | पांडवों का मणि देकर द्रौपदी को शांत करना | युधिष्ठिर का समस्त पुत्रों और सैनिकों के मारे जाने के विषय में श्रीकृष्ण से पूछना | श्रीकृष्ण द्वारा युधिष्ठिर से महादेव की महिमा का प्रतिपादन | महादेव के कोप से देवता, यज्ञ और जगत की दुरवस्था | महादेव के प्रसाद से सबका स्वस्थ हो जाना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः