पांचालों के वध का वृतांत सुनकर दुर्योधन का प्राण त्यागना

महाभारत सौप्तिक पर्व के अंतर्गत नौवें अध्याय में पांचालों के वध का वृतांत सुनकर दुर्योधन के प्राण त्यागने का वर्णन हुआ है‌, जो इस प्रकार है[1]

अश्वत्थामा द्वारा पांचालों के वध का वृतांत सुनाना

संजय कहते हैं- महाराज! जिसकी जाँघें टूट गयी थीं, उस अचेत पड़े हुए राजा दुर्योधन से ऐसा कहकर अश्वत्थामा ने पुनः उसकी ओर देखा और इस प्रकार कहा- राजा दुर्योधन! यदि आप जीवित हों तो यह कानों- को सुख देने वाली बात सुनें। पाण्डव पक्ष में केवल सात और कौरव पक्ष में सिर्फ हम तीन ही व्यक्ति बच गये हैं। उधर तो पाँचों भाई पाण्डव, श्रीकृष्ण और सात्यकि बचे हैं और इधर मैं, कृतवर्मा तथा शरद्वान के पुत्र कृपाचार्य शेष रह गये हैं। भरतनन्दन! द्रौपदी तथा धृष्टद्युम्न के सभी पुत्र मारे गये, समस्त पाञ्चालों का संहार कर दिया गया और मत्स्य देश की अवशिष्ट सेना भी समाप्त हो गयी। राजन! देखिये, शत्रुओं की करनी का कैसा बदला चुकाया गया? पाण्डवों के भी सारे पुत्र मार डाले गये। रात में सोते समय मनुष्यों और वाहनों सहित उनके सारे शिविर का नाश कर दिया गया। भूपाल! मैंने स्वयं रात के समय शिविर में घुसकर पापाचारी धृष्टद्युम्न को पशुओं की तरह गला घोंट-घोटकर मार डाला है।

दुर्योधन का प्राण त्यागना

यह मन को प्रिय लगने वाली बात सुनकर दुर्योधन को पुनः होश आ गया और वह इस प्रकार बोला- मित्रवर! आज आचार्य कृप और कृतवर्मा के साथ तुमने जो कार्य कर दिखाया है, उसे न गंगानन्दन भीष्म, न कर्ण और न तुम्हारे पिताजी ही कर सके थे। शिखण्डी सहित वह नीच सेनापति धृष्टद्युम्न मार डाला गया, इससे आज निश्चय ही मैं अपने को इन्द्र के समान समझता हूँ। तुम सब लोगों का कल्याण हो! तुम्हें सुख प्राप्त हो। अब स्वर्ग में ही हम लोगों का पुनर्मिलन होगा। ऐसा कहकर महामनस्वी वीर कुरुराज दुर्योधन चुप हो गया और अपने सुहृदों के लिये दुःख छोड़कर उसने अपने प्राण त्याग दिये। वह स्वयं तो पुण्यधाम स्वर्गलोक में चला गया; किंतु उसका पार्थिव शरीर इस पृथ्वी पर ही पड़ा रह गया। नरेश्वर! इस प्रकार आपका पुत्र दुर्योधन मृत्यु को प्राप्त हुआ। वह समरांगण में सबसे पहले गया था और सबसे पीछे शत्रुओं द्वारा मारा गया। मरने से पहले दुर्योधन ने तीनों वीरों को गले लगाया और उन तीनों ने भी राजा को हृदय से लगाकर विदा दी, फिर वे बार बार उसकी ओर देखते हुए अपने-अपने रथों पर सवार हो गये।

इस प्रकार द्रोणपुत्र के मुख से वह करुणाजनक समाचार सुनकर मैं शोक से व्याकुल हो उठा और प्रातःकाल नगर की ओर दौड़ा चला आया। राजन! इस प्रकार आपकी कुमन्त्रणा के अनुसार कौरवों तथा पाण्डवों की सेनाओं का यह घोर एवं भयंकर विनाश कार्य सम्पन्न हुआ है। निष्पाप नरेश! आपके पुत्र के स्वर्गलोक में चले जाने से मैं शोक से आतुर हो गया हूँ और महर्षि व्यास जी की दी हुई मेरी वह दिव्य दृष्टि भी अब नष्ट हो गयी है। वैशम्पायन जी कहते हैं- राजन! इस प्रकार अपने पुत्र की मृत्यु का समाचार सुनकर राजा धृतराष्ट्र गरम-गरम लंबी साँस खींचकर गहरी चिन्ता में डूब गये।

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत सौप्तिक पर्व अध्याय 9 श्लोक 37-63

सम्बंधित लेख

महाभारत सौप्तिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


अश्वत्थामा, कृपाचार्य और कृतवर्मा का वन में विश्राम | अश्वत्थामा के मन में क्रूर संकल्प का उदय | अश्वत्थामा का कृतवर्मा और कृपाचार्य से सलाह लेना | कृपाचार्य द्वारा सत्पुरुषों से सलाह लेने की प्रेरणा देना | अश्वत्थामा द्वारा अपना क्रुरतापूर्ण निश्चय बताना | कृपाचार्य द्वारा अगले दिन युद्ध करने की सलाह देना | अश्वत्थामा का उसी रात्रि आक्रमण का आग्रह | अश्वत्थामा और कृपाचार्य का संवाद | अश्वत्थामा का पांडवों के शिबिर की ओर प्रस्थान | अश्वत्थामा द्वारा शिबिरद्वार पर उपस्थित पुरुष पर प्रहार | अश्वत्थामा का शिव की शरण में जाना | अश्वत्थामा द्वारा शिव की स्तुति | अश्वत्थामा के सामने अग्निवेदी और भूतगणों का प्राकट्य | अश्वत्थामा द्वारा शिव से खड्ग प्राप्त करना | अश्वत्थामा द्वारा सोये हुए पांचाल आदि वीरों का वध | कृतवर्मा और कृपाचार्य द्वारा भागते हुए सैनिकों का वध | दुर्योधन को देखकर कृपाचार्य और अश्वत्थामा का विलाप | पांचालों के वध का वृतांत सुनकर दुर्योधन का प्राण त्यागना

ऐषीक पर्व

युधिष्ठिर का अपने पुत्रों एवं पांचालों के वध का वृतांत सुनकर विलाप | युधिष्ठिर का मारे हुए पुत्रादि को देखकर भाई सहित शोकातुर होना | युधिष्ठिर एवं द्रौपदी का विलाप | द्रौपदी द्वारा अश्वत्थामा के वध का आग्रह | भीमसेन का अश्वथामा को मारने के लिए प्रस्थान | श्रीकृष्ण द्वारा अश्वत्थामा की चपलता तथा क्रूरता का वर्णन और भीम की रक्षा का आदेश | श्रीकृष्ण, अर्जुन और युधिष्ठिर का भीमसेन के पीछे जाना | अश्वत्थामा के द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग | अर्जुन के द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग | ब्रह्मास्त्र को शांत कराने हेतु वेदव्यास और नारद का प्रकट होना | अर्जुन द्वारा अपने ब्रह्मास्त्र का उपसंहार | अश्वत्थामा का मणि देकर पांडवों के गर्भों पर दिव्यास्त्र छोड़ना | श्रीकृष्ण से शाप पाकर अश्वत्थामा का वन को प्रस्थान | पांडवों का मणि देकर द्रौपदी को शांत करना | युधिष्ठिर का समस्त पुत्रों और सैनिकों के मारे जाने के विषय में श्रीकृष्ण से पूछना | श्रीकृष्ण द्वारा युधिष्ठिर से महादेव की महिमा का प्रतिपादन | महादेव के कोप से देवता, यज्ञ और जगत की दुरवस्था | महादेव के प्रसाद से सबका स्वस्थ हो जाना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः