अड़ींग मथुरा

अड़ींग मथुरा
नक्शे में अड़ींग की स्थिति
विवरण 'अड़ींग' श्रीकृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मथुरा
भौगोलिक स्थिति मथुरा से 21 कि.मी. की दूरी पर।
प्रसिद्धि धार्मिक स्थल
संबंधित लेख मथुरा, गोवर्धन, दानघाटी, कृष्ण, बलराम आदि।
अन्य जानकारी सखाओं के साथ श्रीकृष्ण ने यहाँ सखियों से अड़कर दान लिया था। इसीलिए इसका नाम 'अड़ींग' है।
अद्यतन‎ 01:38, 15 जुलाई, 2016 (IST)

अड़ींग मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर मथुरा से 12 मील की दूरी पर स्थित है। प्रसिद्ध इतिहासकार ग्राउस ने यह नाम 'अरिष्ट' नामक ग्राम से माना है।

  • भगवान श्रीकृष्ण के साथ इस स्थान का निकट सम्बंध रहा है। सखाओं के साथ श्रीकृष्ण ने यहाँ सखियों से अड़कर दान लिया था। इसीलिए इसका नाम 'अड़ींग' है।
  • यहीं पर 'किल्लोल कुण्ड' में श्रीकृष्ण-बलराम ने जल कल्लोल अर्थात जल विहार किया था।
  • इस गाँव में फोंदाराम जाट द्वारा निर्मित एक मिट्टी का क़िला है। इसकी इमारत अब ध्वस्तावस्था में है। फोंदाराम भरतपुर के राजा सूरजमल का एक जागीरदार था।











टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः