राधावल्लभ मन्दिर, वृन्दावन
| |
विवरण | 'राधावल्लभ मन्दिर' वृन्दावन के सबसे सुन्दर मन्दिरों में से एक है। मन्दिर के भवन का शिल्प लगभग गोवर्धन के 'हरदेवजी मन्दिर' के समान है। |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
नगर | वृन्दावन |
निर्माण | 16वीं शताब्दी |
पुन: निर्माण | 19वीं शताब्दी में इस मंदिर का पूरा जीर्णोद्धार कराया गया था। |
प्रसिद्धि | हिन्दू धार्मिक स्थल |
एस.टी.डी. कोड | 05664 |
संबंधित लेख | 'बाँके बिहारी मंदिर', 'निधिवन', 'राधारमण मन्दिर', 'मदन मोहन मन्दिर', 'गोविन्द देव मन्दिर', 'जुगलकिशोर जी का मन्दिर।' |
यातायात | बस, कार ऑटो आदि। |
कहाँ ठहरें | गैस्ट हाउस, धर्मशाला आदि। |
अन्य जानकारी | 'हरिदेव जी मन्दिर' भाँति ही यह मन्दिर भी औरंगज़ेब ने ध्वस्त करा दिया था। इसका पूरा जीर्णोद्धार उन्नीसवीं शती में कराया गया था। |
अद्यतन | 13:25, 28 जुलाई 2016 (IST)
|
राधावल्लभ मन्दिर उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले के वृन्दावन नगर में स्थित है। यह बहुत ही सुन्दर है। इसके भवन का सौन्दर्य और शिल्प लगभग गोवर्धन के 'हरदेवजी मन्दिर' के जैसा ही है।
वास्तुकला विशेषताएँ
- इसकी नाभि 34 फीट चौड़ी है। ऊपर और नीचे का भाग हिन्दू शिल्प का है और मध्य का भाग मुस्लिम शिल्प का। इसके भीतर 63 फीट x 20 फीट का बड़ा कक्ष है।
- हरदेवजी के मन्दिर की भाँति यह मन्दिर भी मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने ध्वस्त कर दिया था। इसका पूरा जीर्णोद्धार उन्नीसवीं शती में कराया गया।
- इसी के दक्षिण की ओर आधुनिक मन्दिर बनाया गया है। ये पाचों मन्दिर इसी श्रृंखला में वास्तु-शिल्प के अद्भुत आदर्श हैं।
- जेम्स फ़र्गुसन आदि ने शिखरों पर आश्चर्य व्यक्त किया है। ये शिखर बौद्ध स्तूपों में मिलते हैं।
- 11वीं शताब्दी का खजुराहो का 'पार्श्वनाथ मन्दिर' और 16वीं शताब्दी के वृन्दावन के मदनमोहन मन्दिर और जुगलकिशोर मन्दिरों में साम्य है।
- बनारस का 'विश्वनाथ मन्दिर' भी इसी श्रृंखला में है। वास्तव में हुआ यह है कि मूल मन्दिरों का जीर्णोद्धार जब-जब हुआ, तब-तब उनमें कुछ न कुछ परिवर्तन आता गया। इसी से लगता है कि इन मन्दिरों का स्थापत्य पुराना नहीं है।
- वृन्दावन के 'मदनमोहन मन्दिर' के निकटस्थ श्रृंगार वट के मन्दिर के विषय में यही बात उचित ठहरती है। श्रृंगार वट की आय रुपये 13,500 थी, जो तीन भागीदारों में बँट जाती थी।
- यमुना पार का जहाँगीरपुर और बेलवन मन्दिर के प्राभूत के अंश हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज