"अभिशाह" के अवतरणों में अंतर

 
छो (1 अवतरण)
(कोई अंतर नहीं)

19:48, 4 जुलाई 2015 का अवतरण

अभिशाह महाभारत कालीन एक बर्बर जाति थी। महाभारत युद्ध के दौरान दसवें दिन दु:शासन के ललकारने पर इस जाति के लोग अर्जुन पर हमला कर देते हैं।

  • महाभारत युद्ध के पहले दिन इन्हें धृतराष्ट्र के पुत्रों के पीछे अनुगमन करते बताया गया है।
  • दुर्योधन के कथनानुसार दसवें दिन जयद्रथ का बचाव करते हुए इनका हनन होता है।
  • युधिष्ठिर और भीम इन पर प्रहार करते हैं।
  • 15वें दिन के पश्चात् संजय धृतराष्ट्र को बताता है कि अभिशाह जाति का सफाया हो चुका है।[1]

 

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय संस्कृति कोश, भाग-1 |प्रकाशक: यूनिवर्सिटी पब्लिकेशन, नई दिल्ली-110002 |संपादन: प्रोफ़ेसर देवेन्द्र मिश्र |पृष्ठ संख्या: 54 |

  1. महाभारत, भीष्मपर्व, अध्याय 117, 18, 106, 119. महाभारत, द्रोणपर्व, अध्याय 91, 93, 150, 157, 161 तथा कर्णपर्व, अध्याय 6।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः