यमुना जयंती

यमुना जयंती हिन्दुओं द्वारा मनाई जाने वाली प्रमुख जयंतियों में से एक है। पुराणों में वर्णन आता है कि देवी यमुना[1] सूर्यदेव की पुत्री हैं। मृत्यु के देवता यमराज इनके अग्रज भ्राता व शनिदेव इनके अनुज हैं। वैष्णव मतानुसार यमुना भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं।

  • 'यमुना जयंती' वासंतिक नवरात्र की 'छठ'[2] को श्रद्धालु भक्तों द्वारा मनाई जाती है।
  • भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार नदियों को दैवीय रूप में पूजा जाता है।
  • यमुना नदी का उद्गम स्थान हिमालय के हिमाच्छादित श्रंग बंदरपुच्छ में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को 'कालिंदजा' अथवा 'कालिंदी' कहा जाता है।
  • यमुना देवी के रूप में पूजित हैं। श्रद्धालु भक्तों द्वारा यमुना जी का जन्मोत्सव यमुना जयंती के रूप में मनाया जाता है।




टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अपने प्राकट्य रूप में
  2. चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः