जौंनसारी जनजाति भारत में हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरांचल राज्य में पश्चिमी गढ़वाल के निवासी हैं। जौनसारियों की शारीरिक विशेषताओं के आधार पर जाने-माने मानव विज्ञानी डी. एन. मजुमदार ने उन्हें महाभारतकालीन खश जाति का वंशज माना है।
- हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथ मार्कण्डेय पुराण, भागवत पुराण, हरिवंश पुराण और वायु पुराण जैसे विभिन्न प्राचीन ग्रंथों के अनुसार खस गढ़वाल पहाड़ियों में रहते थे।
- महाभारत में उल्लेख है कि युधिष्ठिर के राज्याभिषेक समारोह के अवसर पर भारत तथा पड़ोसी देशों के राजाओं ने उन्हें बहुत से उपहार भेंट किए थे। यह कहा जाता है कि अन्य जातियों के साथ-साथ खश तथा तनगणों ने युधिष्ठिर को द्रोणों (पात्रों) में भर-भरकर सोना भेट किया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज