भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 97

श्री भीष्म पितामह -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

Prev.png

पितामह का उपदेश

आत्मा बुद्धि और बुद्धि के समस्त आकलनों को और जो कुछ उनसे परे हैं, उन्हें भी जानता है। मनुष्य आत्मनिष्ठ और ध्याननिरत होकर बुद्धि और बुद्धिसम्बन्धी समस्त विषयों से ऊपर उठ जाता है। जो सर्वदा आत्मस्वरुप में ही स्थित है वही जीवन्मुक्त है। जो पुरुष संसार में रहकर भी हंस की भाँति संसार के धर्मों से निर्लिप्त रहता है, वह समस्त भयों के पार पहुँच जाता है। दु:ख, शोक आदि त्रिगुण में ही हैं। आत्मा दु:ख के और त्रिगुण के परे है। धर्म, अर्थ और काम- ये तीनों पुरुषार्थ वास्तव में पुरुषार्थ नहीं हैं, सच्चा पुरुषार्थ तो मोक्ष ही है। जो इनकी आसक्ति छोड़ देता है वही मोक्ष में प्रतिष्ठित होता है। आत्मदर्शन के लिये इन्द्रियों को विषयों से हटाना ही होगा। इसके लिये और दूसरा कोई उपाय नहीं है। आत्मज्ञान से बढ़कर दूसरा कोई ज्ञान नहीं है। जिसने अपने आत्मा को जान लिया वह कृतार्थ हो गया। ज्ञानी मनुष्य कभी किसी से भयभीत नहीं होते। मुक्ति एक है, सबकी मुक्ति एक-सी है। जो सगुण हैं उनके गुणों की तुलना की जा सकती है। जो निर्गुण हैं उनके गुणों की तुलना किसी प्रकार नहीं की जा सकती। कर्म केवल शारीरिक है। मन के संयोग से वह पाप या पुण्य बन जाता है। उपासना केवल मानसिक है, चाहे जड़ की उपासना कीजिये, चाहे चेतन की। जड़ की उपासना बांधेगी, चेतन की उपासना मुक्त करेगी। ज्ञान बौद्धिक है, चाहे जड़ का ज्ञान प्राप्त करके भटकिये, चाहे आत्मा का ज्ञान प्राप्त करके सदा के लिये शान्त हो जाइये। कर्म की उपासना आन्तरिक है, उपासना की अपेक्षा ज्ञान आन्तरिक है और इन तीनों की अपेक्षा इन तीनों से परे रहना अच्छा है।

स्वरुप स्थिति के लिये ध्यान की बड़ी आवश्यकता है। उसी कर्म की प्रशंसा है, जिसके करने से ध्यान में बाधा न पड़े। मन की वही स्थिति वांछनीय है जिसमें राग-द्वेष के कारण मन किसी की ओर दौड़ता और किसी से भागता न हो। ध्यान के लिये स्थान ऐसा होना चाहिये, जहाँ स्त्री आदि का संसर्ग तथा ध्यानविरोध वस्तुएँ न हों। शरीर इतना हल्का हो कि उसको स्थिर रखने के लिये खून को दौड़ना न पड़े। अपने सत्कर्म से और शरीर को स्वाभाविक सुगन्ध से उस स्थान के देवता इतने प्रसन्न हों कि ध्यान में किसी प्रकार का विघ्न न डालें। सच्चे हृदय से, आर्तभाव से ध्यान के लिये परमात्मा से ऐसी प्रार्थना कर ली जाये कि 'प्रभो! मेरी वृत्तियों को अपने में लगा लो।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भीष्म पितामह -अखण्डानन्द सरस्वती
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. वंश परिचय और जन्म 1
2. पिता के लिये महान् त्याग 6
3. चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म, राज्य भोग, मृत्यु और सत्यवती का शोक 13
4. कौरव-पाण्डवों का जन्म तथा विद्याध्यन 24
5. पाण्डवों के उत्कर्ष से दुर्योधन को जलन, पाण्डवों के साथ दुर्व्यवहार और भीष्म का उपदेश 30
6. युधिष्ठिर का राजसूय-यज्ञ, श्रीकृष्ण की अग्रपूजा, भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरुप तथा महत्तव का वर्णन, शिशुपाल-वध 34
7. विराट नगर में कौरवों की हार, भीष्म का उपदेश, श्रीकृष्ण का दूत बनकर जाना, फिर भीष्म का उपदेश, युद्ध की तैयारी 42
8. महाभारत-युद्ध के नियम, भीष्म की प्रतिज्ञा रखने के लिये भगवान् ने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी 51
9. भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण का माहात्म्य कथन, भीष्म की प्रतिज्ञा-रक्षा के लिये पुन: भगवान् का प्रतिज्ञा भंग, भीष्म का रण में पतन 63
10. श्रीकृष्ण के द्वारा भीष्म का ध्यान,भीष्म पितामह से उपदेश के लिये अनुरोध 81
11. पितामह का उपदेश 87
12. भीष्म के द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की अन्तिम स्तुति और देह-त्याग 100
13. महाभारत का दिव्य उपदेश 105
अंतिम पृष्ठ 108

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः