उपनयन संस्कार

'उपनयन संस्कार' हिन्दू धर्म में दशम संस्कार माना गया है। मनुष्य जीवन के लिए यह संस्कार विशेष महत्त्वपूर्ण है। इस संस्कार के अनन्तर ही बालक के जीवन में भौतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

  • इस संस्कार में वेदारम्भ-संस्कार का भी समावेश है।
  • इसी को यज्ञोपवीत-संस्कार भी कहते हैं। इस संस्कार में वटुक को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है और यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है। विशेषकर अपनी-अपनी शाखा के अनुसार वेदाध्ययन किया जाता है।
  • यह संस्कार ब्राह्मण बालक का आठवें वर्ष में, क्षत्रिय बालक का ग्यारहवें वर्ष में और वैश्य बालक का बारहवें वर्ष में होता है।
  • कन्याओं को इस संस्कार का अधिकार नहीं दिया गया है।
  • केवल विवाह-संस्कार ही उनके लिये द्विजत्व के रूप में परिणत करने वाला संस्कार माना गया है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः