जिससे मुझ ‘आनन्द-रूप’ को -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग भैरव - ताल त्रिताल


जिससे मुझ ‘आनन्द-रूप’ को मिलता है अति परमानन्द।
सदा-खिला जिससे खिल उठता है, वह मधुर कौन-सा छन्द?
जिससे नित्य-तृप्त मुझमें जग उठती सहज अतृप्ति अपार।
मचला नित रहता मन मेरा जिसके लिये अमन अविकार॥
मैं रस-रूप स्वयं जिसके रस-‌आस्वादन को बना अधीर।
रहते नित्य देखते मेरे नेत्र अतृप्त बहाते नीर॥
राधे! एक तुम्हीं हो मेरी वही मधुरतम मजुल मूर्ति।
हो सकती न कदापि किसी से रचक मात्र तुम्हारी पूर्ति॥
नहीं बजारू सौदा हो तुम, नहीं लेन-देन व्यापार।
शुद्ध प्रेम का मधुर उछलता हो अनन्त रस-पारावार॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः