प्रिये! तुम्हारी मधुर मनोहर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग परज - ताल मूल


प्रिये! तुम्हारी मधुर मनोहर स्मृति का होता नहीं बिराम।
सदा तुम्हारी मूर्ति-माधुरी रहती मुझसे मिली ललाम॥
मुझे बनाने को अपना, अति तुमने किया अनोखा त्याग।
जाग्रत्‌‌-स्वप्न-सुषुप्ति-तुरिय में रक्खा मुझमें ही अनुराग॥
नहीं लिया देने पर भी कुछ जग का सुख-वैभव-सौभाग्य।
दिव्य लोक, कैवल्य मुक्ति में भी रक्खा अनुपम वैराग्य॥
फिर, उस शुचि वैराग्य विलक्षण में भी नहीं रखा कुछ राग।
उसकी भी परवाह न की, करके मुझमें विशुद्ध मधु-राग॥
नहीं तुम्हारे मन में भोगासक्ति, नहीं वैराग्यासक्ति।
भोग-त्याग कर त्याग सभी, की मुझमें ही अनन्य अनुरक्ति॥
बना तुम्हारा शुचि सेवक मैं, बना ऋणी रहता मैं सत्य।
रहती बसी प्रियतमे! तुम मेरे बाह्यभ्यन्तरमें नित्य॥
रसमय मैं अति स-रस तुम्हारा निर्मल रस चखने के हेतु।
रहता नित्य प्रलुब्ध छोड़ मर्यादा, तोड़ सभी श्रुति-सेतु॥
प्रिये! तुम्हारे लिये सहज बन रहता मैं कामी, निष्काम।
सहज तुम्हारे रस का लोभी-मैं रस-रत रहता अभिराम॥
भोग मोक्ष की शुद्ध कामना का भी जिसमें रहा न शेष।
वही मधुर रस निर्मल मुझको आकर्षित करता सविशेष॥
तुम अति, और तुम्हारी व्यूह-स्वरूपा गोपीगण भी धन्य।
जिनमें भरा समुद्र इसी रसका लहराता नित्य अनन्य॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः