यहाँ-वहाँ कुछ कहीं न मेरा -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा के प्रेमोद्गार-श्रीकृष्ण के प्रति

Prev.png
राग माँड़ - ताल कहरवा


यहाँ-वहाँ कुछ कहीं न मेरा, मेरे केवल तुम ही।
मन-‌इन्द्रिय, शरीर, धन, जीवन मेरे केवल तुम ही॥
राग अनन्य, शुद्ध ममतास्पद मेरे केवल तुम ही।
भोग-मोक्ष, वैराग्य-भाग्य सब मेरे केवल तुम ही॥
तुम्हें छोड़कर कुछ भी मेरा कहीं न को‌ई, प्यारे!
अर्पण करूँ जिसे मैं तुमको, ऐसा क्या है, प्यारे!
खेल रहे तुम स्वयं आप में खेल अनोखा, प्यारे!
रहो खेलते खुल इस निज निर्जन निकुञ्ज में, प्यारे!

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः