विषय-कामना, भोग-रति -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
दोहा


विषय-कामना, भोग-रति इन्द्रिय-सुखका चाव।
नहीं तुम्हारे हृदय में ये तीनों दुर्भाव॥
इह-परके सुख-भोग से तुम को सहज विराग।
मेरे सुख में ही सदा पूर्ण नित्य अनुराग॥
छोड़ न सकता इसीसे प्रिये! तुम्हारा संग।
अनुपम रस मिलता मुझे, मधुर नित्य नव रंग॥
रहता प्यारी! सदा मैं बसा तुम्हारे पास।
क्षणभर भी हटता नहीं, करता नित्य निवास॥
हर स्थिति में, हर समयमें, शुचि आनन्द-निधान।
लेता प्रेमानन्द-रस स्वयं बिना व्यवधान॥
देख-देख तुम रीझतीं, करतीं मधु रस-दान।
तुम ही मेरी हो परम शुचितम सुख की खान॥
बिका तुम्हारे हाथ मैं, इन भावों के मोल।
तो भी ऋण न चुका सका, कैसे तुले अतोल॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः