आतुर मैं अत्यन्त सदा -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग कालिंगड़ा - ताल कहरवा


आतुर मैं अत्यन्त सदा तुमसे मिलने को रहता।
मन की बात किसी से पर मैं कभी नहीं कुछ कहता॥
मेरी वह आत्यन्तिक आतुरता आकर्षित करती।
तुमको तुरत खींचकर मेरे तन-मनमें है भरती॥
भीतर-बाहर तुम्हें प्राप्त कर मैं निहाल हो जाता।
मधुमय स्पर्श तुम्हारा पाकर मेरा ‘मैं’ खो जाता॥
रह जाती हो एक तुम्हीं अपनी ही महिमा लेकर।
मुझे मिला लेती अपने में अपना सब कुछ देकर॥
हो जाते हम एक उसी क्षण, पृथक्‌ भान मिट जाता।
अतुल, अनिर्वचनीय, अचिन्त्यानन्त प्रेम छा जाता॥
किससे कौन मिले हैं, किसके कौन प्रिया-प्रियतम हैं?
जान नहीं पाते, कह पाते नहीं, कौन तुम-हम हैं?
सदा एक थे, सदा एक हैं, एक सदैव रहेंगे।
नहीं सुनेंगे कभी किसी की, कुछ भी नहीं कहेंगे॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः