भूल गया मैं अन्य सभी कुछ -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग जंगला- ताल कहरवा


भूल गया मैं अन्य सभी कुछ, केवल एक तुम्हारी याद।
राधे! एक तुम्हीं हो मेरा परमानन्द बिना मर्याद॥
एक तुम्हारी प्यारी स्मृति में डूबा रहता है नित चित्त।
तुम ही प्राण-प्राण हो मेरी, लोभनीय अति तुम ही वित्त॥
अनुभव करता मैं प्रतिपल ही-कभी नहीं तुम रहती दूर।
सदा मिली ही रहती हो तुम अणु-‌अणु कण-कण में भरपूर॥
कहीं रहूँ मैं, कभी नहीं हो पाता तुमसे तनिक वियोग।
बना हु‌आ है, बना रहेगा, निर्मल नित्य सरस संयोग॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः