अंतगिरि हिमालय पर्वत-श्रेणी का सर्वोच्च भाग है, जिसमें गौरीशंकर, नंदादेवी, केदारनाथ, बदरीनाथ, त्रिशूल, धवलगिरि आदि चोटियां अवस्थित हैं, जो समुद्र तल से 20 सहस्र फुट से अधिक ऊंची हैं।
'अंतगिरि च कौंतेयस्तथैव च बहिर्गिरिम् तथैवोपगिरिं चैव विजिग्ये पुरुषर्षभ:'।
- अंतगिरि को अर्जुन ने दिग्विजययात्रा के प्रसंग में जीता था।
- पाली साहित्य में अंतगिरि को महाहिमवंत भी कहा गया है।
- अंग्रेज़ी में इसी को 'द ग्रेट सेंट्रल हिमालया' कहा जाता है।
- जैन सूत्र-ग्रंथ 'जंबुद्वीप-प्रज्ञप्ति' में भी इसका महाहिमवंत नाम से उल्लेख है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ सभापर्व 27,3