हे यन्त्री तुम मुझे बना लो -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग भैरवी - ताल कहरवा


हे यन्त्री! तुम मुझे बना लो यन्त्र तुम्हारा, सर्वाधार!
अपना कुछ भी रहे न मुझमें, मिटें सभी अभिमान-विकार॥
जो कुछ हो फिर, सभी तुम्हारे ही मनका हो मेरा कार।
भर जायें अणु-‌अणु में मेरे सभी तुम्हारे गुण-‌आचार॥
जहाँ निराशा हो छायी, मैं करूँ वहाँ आशा-संचार।
जहाँ विषाद भरा हो, भर दूँ वहाँ अलौकिक हर्ष अपार॥
जहाँ अमित अपराध, करूँ मैं वहाँ क्षमा का शुचि विस्तार।
जहाँ अँधेरा छाया, मैं प्रकटा दूँ वहाँ प्रकाशागार॥
जहाँ वैर-विद्वेष, जोड़ दूँ वहाँ प्रेम का पावन तार।
जहाँ भरा हो भय पद-पद फैला दूँ वहाँ अभय अनिवार॥
जहाँ भोग रति अति हो, कर दूँ वहाँ विरतिमय सब व्यवहार।
जहाँ भरा अज्ञान, खोल दूँ वहाँ ज्ञान का मैं भण्डार॥
करूँ सभी, पर करूँ न कुछ भी जड पुतली की भाँति असार।
एक तुम्हारी ही लीला की हो अभिव्यक्ति अनेक प्रकार॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः