हृदय आनन्द भर बोलो -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा-कृष्ण-जन्म-महोत्सव एवं जय-गान

Prev.png
तर्ज गजल - ताल दादरा


हृदय आनन्द भर बोलो-बधा‌ई है! बधा‌ई है!
हमारे भाग्य हैं जागे, जो ‘लाली’ घर में आ‌ई है!
धन्य वृषभानुपुर सुन्दर, धन्य वृषभानु-नृप-मन्दिर,
धन्य वह कक्ष मंगलकर, अजन्मा जहाँ आ‌ई है॥ हृदय आनन्द
शुभ सित पक्ष भादौं मास, शुभ अति अष्टमी सुख रास,
शुभ नक्षत्र अभिजित खास, जिन में राधा जा‌ई है॥ हृदय आनन्द
काम की कालिमा हर कर, प्रेम की छबि प्रकाशित कर,
रस-सुधा से विषय-विष हर, प्रेम की बाढ़ छा‌ई है॥ हृदय आनन्द
खोलकर नेह के झरने, सुखी निज श्याम को करने,
हृदय आनन्द से भरने, स्वयं श्यामा जु आ‌ई है॥ हृदय आनन्द
हृदय है यह कन्हैया की, प्राण है यह कन्हैया की,
आत्मा यह कन्हैया की, सुधा बरसाती आ‌ई है॥ हृदय आनन्द
एक ही दो बने हैं जो, दो रहकर एक ही हैं सो;
रसास्वादन कराने को, रस की सरिता आ‌ई है॥ हृदय आनन्द
पुकारो-भानु नृप की जय, मैया कीर्ति की जय-जय;
हु‌आ दम्पति का भाग्योदय, जिन की कन्या कहा‌ई है॥ हृदय आनन्द

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः