हित हरिवंश गोस्वामी -ललिताचरण गोस्वामी पृ. 72

श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी

Prev.png
विशुद्ध प्रेम का स्वरूप

गोपीजन सर्वस्‍व त्‍यागकर भगवान् के पास आईं थीं। भगवान ने लोक एवं वेद का भय दिखला कर उनकी प्रीति को टटोला, किन्‍तु गोपीजनों की भाव-सरिता एक हिलोर में इन बाधाओं को पार कर गई। भगवान ने हर्षित होकर रास आरंभ कर दिया। भगवत्-प्रेम की वर्षा होने लगी। इस अद्भुत कृपा को देखकर गोपीजनों का ध्‍यान अपनपे की ओर चला गया और वे अपने को ‘संसार की सब स्त्रियों अधिक मानवती मानने लगी’-

‘आत्‍मनं मेनिरे स्‍त्रीणां, मानिन्‍योऽभ्‍यधिकं भुवि।‘

अपनपे के उभर अपने के कारण उनके और भगवान के बीच में एक व्‍यवधान खड़ा हो गया और भगवान उनकी दृष्टि से ओझल हो गये।

गोपीजन एवं श्रीकृष्‍ण के प्रेम का रूप लोक में अनुभूत प्रेम-स्‍वरूप से मिलता जुलता है। इस रूप में सम्‍पूर्णत: तत्‍सुख-मय बनने की क्षमता नहीं है। इस प्रेमरस के आलम्‍बन स्‍वयं भगवान एवं उनकी आल्‍हादिनी शक्ति-स्‍वरूपा गोपीगण हैं, अतएव यह इतना आकर्षक बन गया है। शुद्ध तत्‍सुख-मय प्रेम का स्‍वरूप इससे विलक्षण होता है। ध्रुवदास जी बतलाते हैं। ‘नित्‍य-विहारो श्रीराधा-माधव को प्रेम और ही प्रकार का है, उसकी रीति-भाँतिं अद्भुत है और वह मुझसे कही नहीं जाती। शुद्ध तत्‍सुख-मय नेह की रीति यह है कि जिसका मन जिससे मान जाता है वह उसके हाथों बिक जाता है, और इसी नाते उससे सम्‍बन्धित सब बातें उसको प्‍यारी लगती हैं। उसको वही बात रूचती है जो प्रियतम को भाती है। जिन ब्रजदेवियों के प्रेम की धुजा अत्‍यन्‍त ऊँची बँधी है और जिनकी चरण-रज की कामना ब्रह्मादिक भी करते हैं, उन गोपीजनों का मन भी उस नेह की रीति को स्‍पर्श नहीं करता जिसकी छवि का दर्शन ललितादिक सखी-गण करती हैं। इस रसरीति में दोनों परस्‍पर प्रियतम हैं और दोनों परस्‍पर अति-आसक्‍त हैं। इन दोनों का एक स्‍वभाव है और दोनों ने परस्‍पर अपने मनों को हार रखा है। महा-मधुर प्रेम-रस में नेह की एक बेलि बढ़ी हुई है और यह दोनों नवल-नवेली उसका अवलम्‍ब लेकर स्थित हैं।'

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी
विषय पृष्ठ संख्या
चरित्र
श्री हरिवंश चरित्र के उपादान 10
सिद्धान्त
प्रमाण-ग्रन्थ 29
प्रमेय
प्रमेय 38
हित की रस-रूपता 50
द्विदल 58
विशुद्ध प्रेम का स्वरूप 69
प्रेम और रूप 78
हित वृन्‍दावन 82
हित-युगल 97
युगल-केलि (प्रेम-विहार) 100
श्‍याम-सुन्‍दर 13
श्रीराधा 125
राधा-चरण -प्राधान्‍य 135
सहचरी 140
श्री हित हरिवंश 153
उपासना-मार्ग
उपासना-मार्ग 162
परिचर्या 178
प्रकट-सेवा 181
भावना 186
नित्य-विहार 188
नाम 193
वाणी 199
साहित्य
सम्प्रदाय का साहित्य 207
श्रीहित हरिवंश काल 252
श्री धु्रवदास काल 308
श्री हित रूपलाल काल 369
अर्वाचीन काल 442
ब्रजभाषा-गद्य 456
संस्कृत साहित्य
संस्कृत साहित्य 468
अंतिम पृष्ठ 508

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः