सर्वनियन्ता सर्वेश्वर मैं -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग शिवरञ्जनी - ताल कहरवा


सर्वनियन्ता सर्वेश्वर मैं, सब गुण-रहित सर्व-गुण-धाम।
सर्वभूतमय, सर्वाश्रय मैं सर्वातीत, सर्वविश्राम॥
सर्वमूल मैं, पूर्ण तृप्त नित, आप्तकाम हूँ, नित निष्काम।
नित्य निरीह, पूर्ण नित सुख से, निज महिमा-स्थित, आत्माराम॥
नहीं अभाव कहीं कुछ भी है, नहीं कदापि चाह-परवाह।
नहीं किसी सुख की प्रसन्नता, नहीं दुःख की आह-कराह॥
पर राधे तेरा अति पावन, मधुर प्रेमरस-सिन्धु अपार।
आकर्षित नित करता रहता, प्रति तरंग में मुझे पुकार॥
क्षुधा-तृषा जग उठी विलक्षण, नित्य तृप्त मुझमें सुमहान।
आतुर मैं तटपर आ करने लगा मधुर अवगाहन-पान॥
पर न कदापि तृप्त हो पाता, बढ़ता नया-नया अभिलाष।
बढ़ता लोभ हरेक लाभ में, बढ़ती नित नव क्षुधा-पिपास॥
अनुपम अतुल त्याग-परिपूरित तेरा यह रस-निधि अभिराम।
मेरे लिये हो गया अब तो यही जीवनाधार ललाम॥
इस रस-सिंधु मधुर में ही मैं रहा चाहता नित्य निमग्र।
राधे! रहूँ सदा ही तेरे दिव्य प्रेम में मैं संलग्र॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः