संस्कृति

Disamb2.jpg संस्कृति एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- संस्कृति (बहुविकल्पी)

संस्कृति किसी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र रूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने, खाने-पीने, बोलने, नृत्य, गायन, साहित्य, कला, वास्तु आदि में परिलक्षित होती है।

  • 'संस्कृति' शब्द सभ् उपसर्ग के साथ संस्कृत की (डु) कृ (चं) धातु से बनता है, जिसका मूल अर्थ साफ़ या परिष्कृत करना है। संस्कृति शब्द का प्रयोग कम-से-कम दो अर्थों में होता है, एक व्यापक और एक संकीर्ण अर्थ में।
  • व्यापक अर्थ में उक्त शब्द का प्रयोग नर-विज्ञान में किया जाता है। उक्त विज्ञान के अनुसार संस्कृति समस्त सीखे हुए व्यवहार अथवा उस व्यवहार का नाम है, जो सामाजिक परम्परा से प्राप्त होता है। इस अर्थ में संस्कृति को 'सामाजिक प्रथा' का पर्याय भी कहा जाता है।
  • भारतीय संस्कृति के निर्माण में असंख्य प्रसिद्ध साधु-संतों, महात्माओं तथा धार्मिक नगरों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काशी, मथुरा, उज्जैन, हरिद्वार आदि कई ऐसे नगर हैं, जिनकी भारतीय संस्कृति पर अमिट छाप दृष्टिगोचर होती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः