श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 491

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

विराट रूप
अध्याय-11 : श्लोक-20


द्यावापृथिव्योरिदमन्तरं हि 
व्याप्तं त्वयैकेन दिशश्च सर्वाः।'
दृष्ट्वाद्भुतं रूपमुग्रं तवेदं 
लोकत्रयं प्रव्यथितं महात्मन्।।[1]

भावार्थ

यद्यपि आप एक हैं, किन्तु आप आकाश तथा सारे लोकों एवं उनके बीच के समस्त अवकाश में व्याप्त हैं। हे महापुरुष! आपके इस अद्भुत तथा भयानक रूप को देखकर सारे लोक भयभीत हैं।

तात्पर्य

इस श्लोक में द्याव्-आ-पृथिव्योः[2] तथा लोकत्रयम्[3] महत्त्वपूर्ण शब्द हैं, क्योंकि ऐसा लगता है कि न केवल अर्जुन ने इस विश्वरूप को देखा, बल्कि अन्य लोकों के वासियों ने भी देखा, अर्जुन द्वारा विश्वरूप का दर्शन स्वप्न न था, भगवान् ने जिन जिनको दिव्य दृष्टि प्रदान की, उन्होंने युद्धक्षेत्र में उस विश्वरूप को देखा।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. द्यौ – बाह्य आकाश से लेकर; आ-पृथिव्योः – पृथ्वी तक; इदम् – इस; अन्तरम् – मध्य में; हि – निश्चय ही; व्याप्तम् – व्याप्त; त्वया – आपके द्वारा; एकेन – अकेला; दिशः – दिशाएँ; च – तथा; सर्वाः – सभी; दृष्ट्वा – देखकर; अद्भुतम् – अद्भुत; रूपम् – रूप को; उग्रम् – भयानक; तव – आपके; इदम् – इस; लोक – लोक; त्रयम् – तीन; प्रव्यथितम् – भयभीत, विचलित; महा-आत्मन् – हे महापुरुष।
  2. धरती तथा आकाश के बीच का स्थान
  3. तीनों संसार

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः